फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, CM Yogi Adityanath statement over congress during rally in una himachal

हिमाचल: सीएम योगी बोले- जब-जब देश पर संकट आता है तो भाई-बहन छोड़ जाते हैं देश

Mon, 07 Nov 2022 07:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सलोह/बद्दी/ पधर
संवाद न्यूज एजेंसी, सलोह/बद्दी/ पधर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Nov 2022 07:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने देश में आतंकवाद की जड़ को पैदा किया। कश्मीर में धारा 370 लगाई। पीएम नरेंद्र मोदी ने इनका खात्मा किया है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, CM Yogi Adityanath statement over congress during rally in una himachal
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के लिए स्वयं का स्वार्थ महत्वपूर्ण है। जब-जब देश पर संकट आता है, दोनों भाई बहन देश छोड़कर चले जाते हैं। उस समय उन्हें नानी की याद आ जाती है। देश के साथ कभी खड़े नहीं होते। हमारे सुख-दुख के भागीदार नहीं बनते। योगी ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के सलोह में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि कोरोना काल में सभी को मुफ्त वैक्सीन, उपचार और टेस्ट की सुविधा मिली। यह केवल भाजपा के समय में ही संभव हो सकता है। अगर कांग्रेस की सरकार होती तो कोई भी मुफ्त मिलने की गुंजाइश नहीं रहती। कहा कि कांग्रेस ने देश में आतंकवाद की जड़ को पैदा किया।

विज्ञापन


कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने इनका खात्मा किया है। आज हिमाचल का युवा चाहे तो कश्मीर में मकान और जमीन ले सकता है। कांग्रेस ने यह अधिकार अपने स्वार्थ और वोट बैंक के लिए छीने थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ हर प्रकार के माफिया के साथ रहा है। माफिया के साथ कांग्रेस का नजदीकी संबंध है। कहा कि कांग्रेस के लोग एक परिवार और अपने परिवार के लिए जीते हैं। मोदी 135 करोड़ की आबादी को परिवार समझते हैं। भाजपा ही कह सकती है कि पहले देश और फिर पार्टी। कहा कि कांग्रेस का साथ देने का मतलब देश की सुरक्षा से खिलवाड़, विकास में रोड़ा बनना और माफिया को बढ़ावा देना है। भाजपा शासन ने माफिया राज को खत्म करने का काम किया है। विकास को आगे बढ़ाया है। 
विज्ञापन


देवी-देवताओं के इतने मंदिर, तभी कहलाया मंडी
मंडी के पधर में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिमाचल के मंडी में देवी-देवताओं के इतने मंदिर बने हैं। तभी मंडी कहलाया है। देव लक्ष्मी नारायण मंदिर यहां की धार्मिक आबोहवा को और चांद लगाता है। कहा कि 500 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और जो परिवर्तन दिखाई दे रहा है, यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से संभव हो पाया है। वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारतवर्ष वैश्विक नेतृत्व करता दिखाई देता है। इससे पहले भारत दूसरे का अनुसरण करने वाला देश हुआ करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे टिकट मिला होता तो आपको यहां आने की जरूरत नहीं पड़ती योगीजी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने टकोली में जनसभा के दौरान टिकट कटने पर द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर का दर्द खूब छलका। बेशक, भाजपा के नए प्रत्याशी पूर्ण चंद के साथ वह जनसभा में दिखे, लेकिन संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव एक बहाना बना है। आपके दर्शन कर आपके आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे। हिमाचल उत्तर प्रदेश से सीख रहा है। हमारे नाम के साथ भूतपूर्व लग जाएगा, लेकिन हिमाचल के लोग खुशकिस्मत हैं कि हमें मंडी का मुख्यमंत्री मिला है। जनता कार्यों से हमेशा संतुष्ट हो ऐसा नहीं है। अगर मुझे टिकट मिला होता तो आपको यहां आने की जरूरत नही पड़ती। चुनावों के बाद उन्होंने योगी को देवभूमि में भ्रमण का न्योता दिया। 


कहा कि अटल और नरेंद्र मोदी को कभी पराया नहीं समझा। पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि 40 वर्षों से द्रंग की जनता ने एक ही नेता को चुनकर भेज है, लेकिन विकास के मामले में हमेशा से द्रंग पिछड़ा रहा है। जवाहर ठाकुर ने बेहतर कार्य किया है, कांग्रेस के विकास के दावे खोखले हैं। भाजपा के पांच साल कार्य कांग्रेस के 40 सालों पर भारी हैं। उधर, जनसभा में आश्रय शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हमें मंडी से मुख्यमंत्री मिलने में 70 वर्ष लग गए। उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम ने दूरसंचार के क्षेत्र में क्रांति लाई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed