फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022 cm jairam thakur statement on old pension scheme

Himachal Election: सीएम जयराम बोले- कांग्रेस नेता बताएं, वीरभद्र सरकार के समय ओपीएस क्यों की बंद

Sun, 06 Nov 2022 07:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Nov 2022 07:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दावा किया कि हिमाचल में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में लौटेगी और रिवाज बदलेगी। 

विज्ञापन
himachal  election 2022 cm jairam thakur statement on old pension scheme
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता बताएं कि उनकी सरकार में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) क्यों बंद की गई। उन्होंने कहा कि 2003 में कांग्रेस ने ओपीएस बंद की। 2012 में कांग्रेस के सत्ता में आने पर भी ओपीएस को क्यों शुरू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ लेने की मंशा से ओपीएस की बात कर रही है। रविवार को आनी विस क्षेत्र के निरमंड में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब पूरे देश में खत्म हो रही है। कांग्रेस ने हिमाचल में अपने चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए थे। चार में से दो भाजपा में आ गए। उन्होंने दावा किया कि अब हिमाचल में भी भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में लौटेगी और रिवाज बदलेगी। 

विज्ञापन


इससे पूर्व जयराम ठाकुर ने आनी विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लोकेन्द्र कुमार के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आनी विस क्षेत्र की जनता ने जो मांगा उन्होंने वो दिया। पूर्व कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोस से पूर्व में मुख्यमंत्री रहे, लेकिन एसडीएम का दफ्तर भाजपा ने निरमंड में खोला। उन्होंने कहा कि निरमंड के लोगों की जरूरत को देखते हुए उन्होंने क्षेत्र की यह बड़ी मांग पूरी की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल की संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दी है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल का विकास हुआ है। इसलिए मोदी को मजबूती प्रदान करने और प्रदेश के विकास के लिए उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार ने वादा किया कि आनी विस क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए वो जमीनी स्तर पर कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के लोगों ने मिथक तोड़ा, अब हिमाचल की बारी : धामी

himachal  election 2022 cm jairam thakur statement on old pension scheme
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : संवाद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को लेकर भी मिथक था कि वहां बारी-बारी से सरकार बनती थी। लेकिन लोगों ने इस मिथक को तोड़ दिया। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को देखकर हिमाचल में भी यह मिथक टूट जाएगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में हिमाचल में पिछले पांच सालों में शानदार काम हुआ है। हर क्षेत्र में हिमाचल आगे बढ़ रहा है।

धामी ने रविवार को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में बालाबेहड़, ग्रीन पीस कॉलोनी होते हुए ढालपुर तक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कई लोगों से बातचीत भी की। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स भी दिए। उन्होंने आम लोगों की तरह ढाबे में चाय भी पी। जीत का मंत्र देकर दोपहर बाद वह उत्तराखंड लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed