{"_id":"636b997a11112017d965a6c9","slug":"himachal-election-2022-cm-jairam-thakur-jansabha-in-dhalpur-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election: सीएम जयराम बोले- कुछ करने की तमन्ना है, धरातल पर उतारने हैं कई मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election: सीएम जयराम बोले- कुछ करने की तमन्ना है, धरातल पर उतारने हैं कई मुद्दे
Wed, 09 Nov 2022 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 09 Nov 2022 05:45 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस काफी परेशान है, क्यों न हो कांग्रेस जहां चुनाव लड़ती है वहां हार जाती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ढालपुर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मेरे जेहन में हिमाचल के लिए कुछ करने की तमन्ना है। कई मुद्दों को धरातल पर उतारना बाकी है। इसके लिए हिमाचल में भाजपा की सरकार बनना जरूरी है। जिला कुल्लू में पिछली बार तीन सीटें भाजपा की झोली में आई थीं, लेकिन इस बार चारों सीटें आनी चाहिए। उन्होंने भाजपा से बागी होकर आजाद चुनाव लड़ रहे राम सिंह पर भी हमला बोला।
विज्ञापन
कहा कि हमारे साथी रहे एक नेता ने मुझे चुनौती दी थी कि कुल्लू आकर जनसभा करवाकर देख लें, लेकिन मैं व्यक्तिगत कहने का आदि नहीं हूं, मगर जो लोग समर्पित होने की बात कहते थे, उनकी आज पार्टी को जरूरत थी। उन्हें पार्टी ने बहुत कुछ दिया है। महेश्वर सिंह का टिकट कटने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि महेश्वर सिंह ने पार्टी के लिए टिकट छोड़ दिया और अब शहर से लेकर गांव तक भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस काफी परेशान है, क्यों न हो कांग्रेस जहां चुनाव लड़ती है वहां हार जाती है। रिवाज बदलने से कांग्रेस चिंतित है। कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अभी राजनीति में नए आए हैं, लेकिन बातें बड़ी-बड़ी करते हैं। कहा कि चुनाव के बाद कांग्रेसी भी राहुल गांधी की तरह यात्रा पर चले जाएंगे। मुख्यमंत्री का भाषण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोकस रहा।
विज्ञापन