फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, ceo manish garg statement over camp of political parties outside evm strong room

Himachal Election: मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- स्ट्रांग रूम के बाहर राजनीतिक दल लगा सकते हैं टेंट

Tue, 22 Nov 2022 09:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Nov 2022 09:42 PM IST
सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन भी है कि उम्मीदवार के प्रतिनिधि पूर्व सूचना पर स्ट्रांग रूम के बाहर निर्धारित दूरी पर टेंट लगा सकते हैं। कंट्रोल रूम में जाकर सीसीटीवी के जरिये स्ट्रांग रूम को देख भी सकते हैं। 

विज्ञापन
himachal election 2022, ceo manish garg statement over camp of political parties outside evm strong room
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम के बाहर राजनीतिक दलों की ओर से टेंट लगाना नियमों का उल्लंघन नहीं है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। चुनाव आयोग की गाइडलाइन भी है कि उम्मीदवार के प्रतिनिधि पूर्व सूचना पर स्ट्रांग रूम के बाहर निर्धारित दूरी पर टेंट लगा सकते हैं। कंट्रोल रूम में जाकर सीसीटीवी के जरिये स्ट्रांग रूम को देख भी सकते हैं। यह जानकारी उन्होंने मंगलवार को एक वेब न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान दी।  बता दें कि भाजपा की ओर से कांग्रेस पर प्रदेश भर में स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट लगाकर निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन


इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक दलों को स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट या तंबू लगाने की मनाही नहीं है। उन्होंने भाजपा की ओर से नाहन विधानसभा क्षेत्र को लेकर की गई शिकायत पर कहा कि कंट्रोल रूम से स्ट्रांग रूम को देख सकते हैं। ऐसा कोई मामला नहीं आया है कि वे अंदर चले गए हैं। शिकायतों के निपटारे के लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार की काम करें। 
विज्ञापन


49,917 दिव्यांग मतदाताओं ने पोलिंग बूथों पर डाले वोट
 विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में 56,343 दिव्यांग मतदाताओं में से लगभग 49, 917 मतदाताओं ने पोलिंग बूथों पर मतदान किया। पोस्टल बैलेट सुविधा का विकल्प चुनने वाले 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट जारी किए गए थे, जिनमें से 6,426 ने ही घर से वोट डाला। इस श्रेणी में 98.5 प्रतिशत पोस्टल बैलेट डाले जा चुके हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार राज्य चुनाव विभाग ने विकलांग मतदाताओं के लिए फार्म 12-डी और डाक मतपत्र प्रदान करने सहित मतदान केंद्रों में सभी सुविधाओं का प्रावधान सुनिश्चित किया गया था। आयोग ने राज्य में पहली बार डाक मतपत्रों के माध्यम से विशेष श्रेणी के मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया में शामिल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Trending Videos

सुंदरनगर में युकां ने ईवीएम की सुरक्षा के लिए लगाया तंबू

 धर्मपुर और घुमारवीं के बाद अब कांग्रेस ने सुंदरनगर में भी स्ट्रांग रूम के बाहर ईवीएम की निगरानी के लिए तंबू गाड़ दिया है। बहु तकनीकी संस्थान के भवन में ईवीएम की सुरक्षा का मामला उठाते हुए युवा कांग्रेस ने निर्वाचन अधिकारी सुंदरनगर से भवन के समक्ष अपना तंबू लगाने का आग्रह किया था। मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को राजकीय बहुतकनीकी परिसर में युवा कांग्रेस ने अपना तंबू गाड़ दिया। सुंदरनगर से कांग्रेस प्रत्याशी सोहन लाल ठाकुर के बेटे निखिल ठाकुर ने कहा कि पांच वर्षों में भाजपा सरकार ने इतने घोटाले और भ्रष्टाचार किए हैं कि अब उन्हें ईवीएम की सुरक्षा को लेकर भी संदेह हो रहा है। जीत हासिल करने के लिए भाजपा नेता सत्ता का दुरुपयोग कर किसी भी हद तक जा सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला समेत ऐसे कई मामले हैं, जिन्हें लेकर लोगों को भाजपा सरकार पर विश्वास नहीं रहा है। ऐसे में अर्धसैनिक बलों और पुलिस की सुरक्षा पर भी उन्हें संदेह है। यही कारण है कि उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा को लेकर तंबू लगाया है। तंबू में पांच बिस्तरों की व्यवस्था है। हर समय कम से कम पांच युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ईवीएम की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। उधर, निर्वाचन अधिकारी धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि युवा कांग्रेस के आवेदन को मंजूरी दी गई है। ईवीएम की सुरक्षा के लिए 24 घंटे अर्धसैनिक बल और पुलिस के जवान तैनात रहते हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed