फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022 bjp spokesperson sambit patra statement on old pension scheme

संबित पात्रा: ओल्ड करप्शन स्कीम की गारंटी ही दे सकती है कांग्रेस

Thu, 03 Nov 2022 06:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 03 Nov 2022 06:22 PM IST
सार

संबित पात्रा ने कहा कि सुना है कि सोनिया गांधी भी हिमाचल आई हैं। ईश्वर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दें। कांग्रेस नेता हिमाचल को हॉलीडे डेस्टिनेशन के रूप में देखते हैं।

विज्ञापन
himachal election 2022 bjp spokesperson sambit patra statement on old pension scheme
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि कांग्रेस केवल ओल्ड करप्शन स्कीम की गारंटी दे सकती हैं। ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) की गारंटी को तो खुद पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा तक खारिज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा खुद कह रहे हैं कि पैसे कहां से आएंगे। ऐसे में कांग्रेस नेता गारंटी कैसे दे रहे हैं। पात्रा ने कहा कि भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से रिवाज बदलने जा रही है। जैसे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, असम और हरियाणा में रिवाज बदला, उसी तरह अब हिमाचल में रिवाज बदलने की तैयारी है।

विज्ञापन


पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी यात्रा कर रहे हैं, तो क्या वह हिमाचल भी आएंगे। अगर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल नहीं आएंगे तो वह यहां की अनदेखी कर रहे हैं। अगर वह हिमाचल आने को समय की बर्बादी बता रहे हैं तो वह हिमाचल के स्वाभिमान पर चोट कर रहे हैं। इसी तरह यह भी हो सकता है कि हिमाचल प्रदेश के नेताओं ने मना किया है।
विज्ञापन


यह सुना है कि सोनिया गांधी भी हिमाचल आई हैं। ईश्वर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दें। कांग्रेस नेता हिमाचल को हॉलीडे डेस्टिनेशन के रूप में देखते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी यहां नहीं आए। वह उन्हें ललकारते हैं कि वह क्यों नहीं आ रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता हिमाचल आ रहे हैं। प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के साधारण कार्यकर्ता भी हिमाचल में हैं। वे यहां पर अपना स्नेह बरसाने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्रा ने कहा है कि हिमाचल में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से बनने वाली है। पीएम नरेंद्र मोदी का हिमाचल से विशेष लगाव हमेशा से रहा है और सीएम जयराम ठाकुर ने जो कार्य किए हैं, उनका नतीजा है कि आज भाजपा की जीत हो रही है। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के विजन डॉक्यूमेंट को जारी करेंगे।


पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के पास न नीति है और नेता। कांग्रेस एटीएम की पार्टी है। ये चाहते हैं कि किसी भी तरह से सरकार बने। एटीएम से किसी तरह से पैसा निकालें और दिल्ली कांग्रेस को भेजें। यहां पर भी और दिल्ली में भी मां-बेटा जमानत पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed