फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, BJP candidate from Rampur, Kaul Negi's nomination challenged in High Court

Himachal Election: रामपुर से भाजपा प्रत्याशी कौल नेगी के नामांकन को हाईकोर्ट में चुनौती

Fri, 28 Oct 2022 07:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Oct 2022 07:26 PM IST
सार

प्रदेश के रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के नामांकन को चुनौती दी गई है। प्रीतम देव ने कौल नेगी के अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र से आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
himachal election 2022, BJP candidate from Rampur, Kaul Negi's nomination challenged in High Court
कौल नेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के नामांकन को चुनौती दी गई है। प्रीतम देव ने कौल नेगी के अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र से आपत्ति जताई है। मामले पर शुक्रवार को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने तहसीलदार रामपुर को इस मामले का निपटारा करने के लिए दो दिन का समय दिया है। न्यायाधीश संदीप शर्मा ने मामले का निपटारा करते हुए यह आदेश दिए। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि कौल नेगी जिला किन्नौर के नास्पो गांव का निवासी है। जिला किन्नौर को केंद्र सरकार ने जनजातीय क्षेत्र का दर्जा दिया है। नेगी भी इसका लाभ ले रहा है। नेगी के पिता को प्रदेश सरकार में जनजातीय क्षेत्र के आरक्षण पर नौकरी मिली है।

विज्ञापन


इसी तरह से कौल नेगी ने अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि लेते हुए जनजातीय क्षेत्र के आरक्षण का लाभ लिया है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। राजनीतिक लाभ के लिए नेगी ने प्रशासन को गुमराह कर अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र हासिल किया है। नियमानुसार उसे यह प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा सकता है। अदालत को बताया गया कि इस बारे में तहसीलदार से शिकायत की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। याचिकाकर्ता ने अदालत से गुहार लगाई थी कि तहसीलदार को इस मामले का निपटारा करने के आदेश दिए जाएं। अदालत ने आदेशों में स्पष्ट किया कि तहसीलदार इस मामले पर न्यायसंगत निर्णय पारित करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed