फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal election 2022, BJP and Congress rebels became a headache, adamant on not leaving the field

Himachal Election: भाजपा के 23 और कांग्रेस के 14 बागी बने सिरदर्द, मैदान नहीं छोड़ने पर अड़े

Sat, 29 Oct 2022 12:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Oct 2022 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश में सत्ता पर काबिज होने के सपने देख रही भाजपा के लिए 23 और कांग्रेस के लिए 14 बागी सिरदर्द बन गए हैं। शनिवार को नामांकन वापसी है। दोपहर 3:00 बजे के बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। 
loader
himachal election 2022, BJP and Congress rebels became a headache, adamant on not leaving the field
नेता(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सत्ता पर काबिज होने के सपने देख रही भाजपा के लिए 23 और कांग्रेस के लिए 14 बागी सिरदर्द बन गए हैं। शनिवार को नामांकन वापसी है। दोपहर 3:00 बजे के बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। शुक्रवार को देर रात तक दोनों राजनीतिक दलों के नेता असंतुष्टों को मनाने में जुटे रहे। यह दौर शनिवार सुबह तक चलेगा। निर्दलीय ताल ठोकने वाले अधिकतर नेता चुनाव लड़ने पर अडिग हैं। कांगड़ा और बिलासपुर में भाजपा की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। शिमला, सिरमौर और मंडी में कांग्रेस के बागियों ने पार्टी नेताओं का चैन उड़ाया हुआ है। विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को नामांकन वापस लिए जाएंगे।



अभी तक चुनाव मैदान में कुल 516 प्रत्याशी हैं। भाजपा और कांग्रेस के 37 नेताओं ने बागी होकर नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। कांग्रेस से बागी होकर इंदौरा से कमल किशोर, आनी से परसराम, नाचन से लाल सिंह कौशल, जोगिंद्रनगर से संजीव भंडारी, झंडूता से डॉ. बीरू राम, बिलासपुर से तिलकराज, जयसिंहपुर से सुशील कौल, अर्की से राजेंद्र ठाकुर, सुलह से जगजीवन पाल, पच्छाद से गंगूराम मुसाफिर, चौपाल से डॉ. सुभाष मंगलेट, ठियोग से विजय पाल खाची, इंदु वर्मा और रामपुर में विशेषवर ने बतौर निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।


भाजपा से बागी होकर किन्नौर से तेजवंत नेगी, कुल्लू से राम सिंह, मंडी से प्रवीण शर्मा, फतेहपुर से कृपाल परमार, आनी से किशोरी लाल, रोहड़ू से राजेंद्र धीरटा, सुंदरनगर से पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर के पुत्र अभिषेक ठाकुर, करसोग से युवराज कपूर, बल्ह से संजय, नाचन में ज्ञान चौहान, बंजार से हितेश्वर सिंह, बिलासपुर सदर से सुभाष शर्मा, झंडूता से राजकुमार कौंडल, मनाली से महेंद्र ठाकुर, नालागढ़ केएल ठाकुर, देहरा से होशियार सिंह, बड्सर से संदीप शर्मा, ज्वालामुखी से अतुल कौशल, शाहपुर से जोगिंद्र पंकू, इंदौरा से मनोहर धीमान, कांगड़ा से कुलभाष चौधरी, धर्मशाला से अनिल चौधरी और विपिन नैहरिया ने बतौर निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों राजनीतिक दल कितने बागियों को शनिवार को दोपहर 3:00 बजे तक मनाने में कामयाब होंगे।

कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने फोन पर साधा बागियों से संपर्क
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में बैठक बागियों से फोन कर संपर्क साधा। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को पार्टी ने बागियों से बातचीत करने का जिम्मा भी सौंपा है। शुक्ला ने बताया है कि कांग्रेस को वापस सत्ता में लाने के लिए सभी एकजुट हैं। बागियों से बातचीत जारी है। शनिवार को सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

नड्डा, जयराम सहित कई बड़े नेता मनाने में जुटे
भाजपा के बागियों को मनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, संजय टंडन, देवेंद्र राणा, हर्ष महाजन, मंगल पांडे जुटे हुए हैं। पार्टी के कई राष्ट्रीय नेता भी दिल्ली से बागियों से संपर्क बनाए हुए हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि परिवार में नाराजगी होती रहती है, सभी को मनाने के प्रयास जारी हैं। कुल्लू में महेश्वर सिंह मान गए हैं। शनिवार को अन्य बागी भी पार्टी हित में नामांकन वापस लेकर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के काम में लगेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed