{"_id":"637b261820d1c2270f4410a6","slug":"himachal-election-2022-bjp-and-congress-candidates-in-lahaul-spiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बगावती सुरों के बीच लाहौल-स्पीति में असमंजस में भाजपा और कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बगावती सुरों के बीच लाहौल-स्पीति में असमंजस में भाजपा और कांग्रेस
Mon, 21 Nov 2022 12:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 21 Nov 2022 12:49 PM IST
सार
मतदान के बाद भाजपा के डॉ. राम लाल मारकंडा, कांग्रेस के रवि ठाकुर और आम पार्टी के सुदर्शन जस्पा की किस्मत ईवीएम में बंद है। सबको आठ दिसंबर का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाहौल-स्पीति विधानसभा में भी कड़ाके की ठंड के बीच 12 नवंबर को मतदान हुआ है। भाजपा और कांग्रेस के बीच बगावती सुर होने से घाटी के मतदाता असमंजस में हैं। बर्फीली पहाड़ियों में सर्द फिजाओं के बीच दोनों राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और कार्यकर्ता चुनावी समीकरण के आंकलन में जुटे हैं। दोनों दल अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इस बार भाजपा और कांग्रेस को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी ने भी लाहौल स्पीति में अपना प्रत्याशी उतारा है। तीनों ही प्रत्याशी लाहौल घाटी के संबंध रखते हैं, ऐसे में उम्मीदवारों के जीत और हार का फैसला स्पीति के मतदाताओं पर अधिक निर्भर है। अब आठ दिसंबर को पता लगेगा कि स्पीति के मतदाताओं ने किसके पक्ष में मतदान किया।
विज्ञापन
12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद भाजपा के डॉ. राम लाल मारकंडा, कांग्रेस के रवि ठाकुर और आम पार्टी के सुदर्शन जस्पा की किस्मत ईवीएम में बंद है। सबको आठ दिसंबर का बेसब्री से इंतजार है। लाहौल-स्पीति जिला में भाजपा और कांग्रेस के नेता बूथ स्तर पर आंकड़े जुटा कर अपनी-अपनी पार्टी के जीत का दावा कर रहे हैं। जबकि आप के नेता और कार्यकर्ता चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
जानकारों को मानना है कि लाहौल-स्पीति में भाजपा और कांग्रेस में रोचक मुकाबले देखने को मिलेग। वहीं, दोनों पार्टी में बगावत के सुर अंदर खाते से खूब चला है। भाजपा प्रत्याशी ने विकास के नाम वोट मांगा तो कांग्रेस प्रत्याशी ने ओपीएस बहाली और महिलाओं को हर माह 1500 देने सहित कई वादों को जनता के बीच रखकर वोट मांगे हैं। जबकि आम आदमी पार्टी ने बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य देने की बात जनता के बीच रखी है।