फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Election 2022, Bamber Thakur sent a complaint to the National President regarding the vandalism

बिलासपुर: बंबर ठाकुर ने भितरघात को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी शिकायत

Mon, 05 Dec 2022 06:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Dec 2022 06:36 PM IST
सार

शिकायत की गई है कि विस चुनाव में सदर विस क्षेत्र के कुछ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ काम किया है। मांग की है कि भितरघात करने वाले इन नेताओं को पार्टी से बाहर किया जाए।

विज्ञापन
Himachal Election 2022, Bamber Thakur sent a complaint to the National President regarding the vandalism
कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेताओं को पत्र भेजा है। शिकायत की गई है कि विस चुनाव में सदर विस क्षेत्र के कुछ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ काम किया है। मांग की है कि भितरघात करने वाले इन नेताओं को पार्टी से बाहर किया जाए। उन्होंने बिलासपुर सदर से पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर, प्रवक्ता संदीप सांख्यान, कांता शर्मा प्रधान मैहरी काथला, गौरव शर्मा जिला परिषद सदस्य, भूपेंद्र ठाकुर प्रधान लद्दा, हेमराज बंदला और निर्मला राजपूत प्रधान ग्राम पंचायत नौणी के नाम का जिक्र पत्र में किया है। साथ ही लिखा है कि इन नेताओं ने प्रेस वार्ताओं और प्रेस बयानों के माध्यम से पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार बंबर ठाकुर को हराने के लिए कार्य किया है।  आग्रह किया कि इन सभी नेताओं के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के आदेश देकर इन्हें पार्टी से निष्काषित किया जाए। बंबर ने इसकी प्रतिलिपि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को भी भेजी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed