{"_id":"6367b834dbfeb44917552cfb","slug":"himachal-election-2022-amit-shah-statement-on-article-370-and-jawaharlal-nehru","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election: अमित शाह बोले- वोट बैंक के लिए नेहरू ने अनुच्छेद 370 को बच्चे की तरह गोदी में सहलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election: अमित शाह बोले- वोट बैंक के लिए नेहरू ने अनुच्छेद 370 को बच्चे की तरह गोदी में सहलाया
Sun, 06 Nov 2022 07:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां/परागपुर/मैहतपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां/परागपुर/मैहतपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Nov 2022 07:06 PM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चुनाव में मुद्दाविहीन कांग्रेस प्रदेश की जनता को कई गारंटियां देकर गुमराह कर रही है। जो पार्टी कई घोटालों में लिप्त रही हो, उसकी गारंटियां कोई नहीं मानेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां, परागपुर और ऊना जिले के मैहतपुर बसदेहड़ा में चुनावी जनसभाएं कीं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट बैंक के लिए नेहरू ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू कर उसे बच्चे की तरह गोदी में सहलाया। मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर को हमेशा के लिए देश के साथ जोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन
शाह ने कहा कि चुनाव में मुद्दाविहीन कांग्रेस प्रदेश की जनता को कई गारंटियां देकर गुमराह कर रही है। जो पार्टी कई घोटालों में लिप्त रही हो, उसकी गारंटियां कोई नहीं मानेगा। नगरोटा बगवां में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोटाले गिनना मुश्किल हैं, जबकि भाजपा के ढूंढना मुश्किल। मोदी सरकार ने देश के सभी तीर्थ स्थानों को बढ़ावा देने का काम किया, जबकि मैहतपुर बसदेहड़ा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आस्था केंद्रों का कभी सम्मान ही नहीं किया।
विज्ञापन
कहा, मोदी ने देश को सुरक्षित करने के साथ देश का गौरव और सम्मान बढ़ाने का काम किया है। कांग्रेस जब सत्ता में थी, तब देश की सरहदों पर हमारे सैनिकों के सिर काटकर उनकी बेअदबी होती रही, लेकिन अब मोदी सरकार सर्जिकल स्ट्राइक से जवाब देकर दुनिया भर में संदेश देती है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में भाजपा प्रचंड रूप से फिर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
जसवां परागपुर की नक्की खड्ड में उन्होंने कहा कि आप लोग अयोध्या का 2024 का रेल का टिकट कटवाकर रखिए, क्योंकि तब तक रामलला का भव्य मंदिर तैयार होगा। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को दिए गए संस्थानों का जिक्र भी किया और जयराम सरकार के विकासात्मक कार्य भी गिनवाए।
शाह ने कहा है कि जयराम सरकार ले आइए, हिमाचल में कामन सिविल कोड लागू कर देंगे। मैहतपुर बसदेहड़ा में शाह ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए तंज कसे। उन्होंने कहा कि मोदी ने अपने आठ साल के कार्यकाल में भारत को स्वर्णिम बनाने में एड़ी चोटी का जोर लगाया।