{"_id":"61dc0e6944d9ff0b3e70919f","slug":"himachal-education-minister-govind-thakur-statement-on-closing-of-school-and-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर बोले- 26 के बाद स्कूल खोलने या बंद खने का जल्द लेंगे फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर बोले- 26 के बाद स्कूल खोलने या बंद खने का जल्द लेंगे फैसला
Mon, 10 Jan 2022 04:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 10 Jan 2022 04:29 PM IST
सार
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के निजी कॉलेजों में 26 जनवरी तक ऑनलाइन परीक्षाएं भी नहीं होंगी। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में सरकार ने 26 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 26 जनवरी के बाद स्कूलों को खोलने या बंद रखने का फैसला जल्द लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने सोमवार को सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखकर आगामी फैसला लिया जाएगा। प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। इस दौरान शिक्षकों से टेस्ट भी लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
कहा कि प्रदेश के निजी कॉलेजों में 26 जनवरी तक ऑनलाइन परीक्षाएं भी नहीं होंगी। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में सरकार ने 26 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। दस जनवरी से यह स्कूल खुलने थे। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सरकार ने छुट्टियों की अवधि बढ़ाई है।
विज्ञापन
शीतकालीन स्कूलों में 15 फरवरी तक अवकाश दिया गया है। पूरे प्रदेश में डिग्री कॉलेज भी पांच फरवरी तक बंद रखे गए हैं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते सरकार ने इन स्कूलों को फिलहाल 26 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन