फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal: education, electricity and police department working below average.

हिमाचलः पुलिस के अलावा ये हैं सबसे निकम्मे विभाग

Mon, 22 Dec 2014 09:11 AM IST
Updated Mon, 22 Dec 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
himachal: education, electricity and police department working below average.

हिमाचल प्रदेश में जनता से जुड़े महकमों का प्रदर्शन सरकार की नजर में बेहद निराशाजनक रहा है। लोक निर्माण विभाग, खाद्य आपूर्ति, शिक्षा, बिजली, पुलिस सहित तमाम बड़े महकमे औसत या उससे नीचे ही काम कर पा रहे हैं।

विज्ञापन


यह खुलासा हुआ है योजना विभाग की ओर से काम के आधार पर दिए गए स्कोर से। बड़ी बात यह है कि स्कोर देने वाले योजना विभाग को भी बहुत कम नंबर मिले हैं। स्कोरिंग में पुलिस को 10वें, लोक निर्माण विभाग को 11वें, खाद्य आपूर्ति 12वां, शिक्षा विभाग को 21वें और बिजली (हिम ऊर्जा) को 30वें नंबर पर आंका गया है।
विज्ञापन


प्रिंटिंग और स्टेशनरी, जंगलात महकमा को सबसे अधिक 80 फीसदी स्कोर मिले हैं जबकि राज्य कृषि मार्केटिंग बोर्ड को सबसे कम 30.8 प्रतिशत नंबर मिले हैं।

काम के आधार पर मिलते हैं नंबर

himachal: education, electricity and police department working below average.

राज्य सरकार ने महकमों के बीच प्रतिस्पर्धा बनाने के लिए पहली बार स्कोरिंग सिस्टम शुरू किया है। काम के आधार पर उन्हें नंबर देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वित्तीय वर्ष 2013-14 में जिन विभागों ने जिस प्रकार काम किया, उसी के आधार पर उन्हें स्कोर दिया गया है।

हिम ऊर्जा विभाग नीचे से दूसरे पायदान पर है, जिसमें महज 38.35 प्रतिशत स्कोर ही मिले हैं। इसके अलावा एक्स सर्विस मैन कारपोरेशन, पावर कारपोरेशन, ट्रेनिंग, सूचना एवं जन संपर्क, युवा एवं खेल, उच्च शिक्षा, पर्यटन विकास निगम सहित अन्य विभागों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है।

सरकारी विभागों के बीच प्रतिस्पर्धा कायम करने के लिए नया सिस्टम लागू किया गया है, जिससे जनता की योजनाओं को जमीन पर अधिक से अधिक क्रियान्वित करने में आसानी हो सके। - डॉ. श्रीकांत बाल्दी, प्रधान सचिव योजना

देखिए किसका कितना स्कोर

himachal: education, electricity and police department working below average.

विभाग----------------------स्कोर
कृषि मार्केटिंग बोर्ड--------------30.8
एक्स सर्विसमैन कारपोरेशन-----31.43
हिम ऊर्जा-----------------------38.35
ट्रेनिंग---------------------------42.59
अभियोजन----------------------46.07
इनका स्कार बेहतर
प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी-------------80.0
वन विभाग----------------------80.0
कृषि----------------------------77.68
अर्थ एवं सांख्यिकी--------------77.60
जनजाति विकास----------------76.85

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed