फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal education directorate cancelled the deputation of 13 teachers

शिक्षा निदेशालय ने की कार्रवाई, 13 शिक्षकों के डेपुटेशन रद्द

Fri, 07 Dec 2018 01:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 07 Dec 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
himachal education directorate cancelled the deputation of 13 teachers

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 13 शिक्षकों का अंतर जिला डेपुटेशन रद्द कर दिया है। विधानसभा में सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन पर अमल करते हुए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने दो जेबीटी और 11 सीएंडवी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन


निदेशालय ने इन शिक्षकों को दो दिनों के भीतर वापस अपने जिलों में लौटने के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल ने बताया कि जेबीटी रेखा देवी को सिरमौर से सोलन, मीना कुमारी को कुल्लू से बिलासपुर भेजा गया है।

विज्ञापन

सीएंडवी शिक्षकों में कला अध्यापक सपना कुमारी को मंडी से हमीरपुर, भाषा अध्यापक सुनीता को कांगड़ा से ऊना, कला अध्यापक सुरेंद्र कुमार को सिरमौर से ऊना, भाषा अध्यापक रामा शर्मा को बिलासपुर से शिमला, शास्त्री गणेश चंद को मंडी से शिमला, पीईटी प्रवीण कुमार को बिलासपुर से कांगड़ा, कला अध्यापक अनिल कुमार को

बिलासपुर से कांगड़ा, कला अध्यापक दीपिका बहल को कांगड़ा से चंबा, कला अध्यापक गणेश कुमार को मंडी से कांगड़ा, भाषा अध्यापक जीवन लाल को शिमला से मंडी और भाषा अध्यापक ऊषा दीपक को मंडी से सोलन जिला में वापस भेजा गया है। शिक्षा निदेशक ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार डेपुटेशन रद्द कर दिए हैं। दो दिनों के भीतर जिला उपनिदेशकों से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed