{"_id":"609a494e8ebc3ec19c51c00d","slug":"himachal-education-department-promoted-students-of-10th-class-admission-till-may-30-instructions-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: 10वीं कक्षा के 1.16 लाख विद्यार्थी प्रमोट, 31 मई तक दाखिले, निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: 10वीं कक्षा के 1.16 लाख विद्यार्थी प्रमोट, 31 मई तक दाखिले, निर्देश जारी
Tue, 11 May 2021 06:31 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 May 2021 06:31 PM IST
सार
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने मंगलवार को सभी जिला उपनिदेशकों, स्कूल प्रिंसिपलों और मुख्य अध्यापकों को जारी पत्र में कहा है कि बुधवार से 11वीं में दाखिले देने की प्रक्रिया को शुरू किया जाए।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर 10वीं कक्षा के 1.16 लाख विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है। मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को 31 मई तक 10वीं के विद्यार्थियों को रोल ऑन आधार पर 11वीं कक्षा में दाखिला देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला से परिणाम जारी होने के बाद रोल ऑन आधार पर हुए दाखिलों को नियमित दाखिलों में बदल दिया जाएगा। प्री बोर्ड परीक्षाओं और फर्स्ट व सेकेंड टर्म की परीक्षाओं के अंकों के आधार पर 10वीं के विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में प्रमोट किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने मंगलवार को सभी जिला उपनिदेशकों, स्कूल प्रिंसिपलों और मुख्य अध्यापकों को जारी पत्र में कहा है कि बुधवार से 11वीं में दाखिले देने की प्रक्रिया को शुरू किया जाए।
कोरोना कर्फ्यू के चलते 31 मई तक शिक्षण संस्थान बंद हैं। ऐसे में दाखिलों की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी। स्थिति सामान्य होने के बाद ऑफलाइन माध्यम से भी दाखिले किए जाएंगे। दाखिलों की प्रक्रिया पूरी होते ही विद्यार्थियों की ‘हर घर पाठशाला’ कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन पढ़ाई भी शुरू कर दी जाएगी।12वीं कक्षा और कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं भी आगामी आदेश तक स्थगित हैं।
बता दें कोरोना की दूसरी लहर के चलते हिमाचल प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। इसके बाद बीते दिनों हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने सीबीएसई की तर्ज पर 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले 1.16 लाख विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला लिया।
नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी अंक सुधार का मौका
वहीं, प्रदेश में 10वीं कक्षा के साथ-साथ नौवीं और 11वीं कक्षा से अगली कक्षाओं में प्रमोट किए गए विद्यार्थियों को भी अंक सुधार का मौका मिलेगा। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के हालात सुधरते ही शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग इस तीनों कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए परीक्षाएं करवाएगा।
सीबीएसई की तर्ज पर प्रदेश में भी 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रमोट करने की अगले सप्ताह से प्रक्रिया शुरू होगी। सरकार की ओर से इस संदर्भ में शिक्षा बोर्ड को निर्देश जारी हो गए हैं। इन दोनों कक्षाओं की अंक सुधार के लिए परीक्षाएं स्कूल स्तर पर होंगी। जबकि 10वीं की बोर्ड परीक्षा के अंकों में सुधार के लिए परीक्षाएं स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला लेगा।