{"_id":"644bf8957222d5ee28032b78","slug":"himachal-education-department-a-day-before-retirement-five-headmasters-were-promoted-and-made-principals-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल शिक्षा विभाग: सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले पांच हेडमास्टर पदोन्नत कर बनाए प्रिंसिपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल शिक्षा विभाग: सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले पांच हेडमास्टर पदोन्नत कर बनाए प्रिंसिपल
Sat, 29 Apr 2023 12:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:00 AM IST
सार
पदोन्नत हेडमास्टरों को प्लेसमेंट आधार पर प्रिंसिपल बनाया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बीते लंबे समय से हेडमास्टर से प्रिंसिपल पदोन्नत नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
हेडमास्टर पदोन्नत कर प्रिंसिपल बनाए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले पांच हेडमास्टर पदोन्नत कर प्रिंसिपल बना दिए गए हैं। शुक्रवार को शिक्षा सचिव अभिषेक जैन ने चुनाव आयोग से मंजूरी लेकर इस बाबत अधिसूचना जारी की। शनिवार को यह प्रिंसिपल निर्धारित सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त होंगे। पदोन्नत हेडमास्टरों को प्लेसमेंट आधार पर प्रिंसिपल बनाया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बीते लंबे समय से हेडमास्टर से प्रिंसिपल पदोन्नत नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग से मंजूरी लेकर अगर शुक्रवार को यह पदोन्नति आदेश जारी नहीं किए जाते तो पांच हेडमास्टर पदोन्नत हुए बिना ही सेवानिवृत्त हो जाने थे। इस पदोन्नति के लिए इन्हें वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा। शेष हेडमास्टरों की पदोन्नति सूची जल्द जारी होगी। 302 हेडमास्टरों को पदोन्न्त करने की सूची शिक्षा विभाग ने तैयार कर ली है। प्रदेश के स्कूलों में वर्तमान में करीब 250 प्रिंसिपलों के पद खाली चल रहे हैं। वर्ष 2017 के बाद से प्रिंसिपलों की नियमित पदोन्नति नहीं हो पाई है। उधर, इस वर्ष 380 प्रिंसिपल सेवानिवृत्त होंगे। शिक्षा विभाग ने माह अनुसार सेवानिवृत्ति सूची भी कर दी है।
विज्ञापन