फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: ED takes major action in fake degree scam, attaches property worth Rs 1.74 crore

हिमाचल: फर्जी डिग्री घोटाले में ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, 1.74 करोड़ की संपत्ति अटैच

Fri, 11 Jul 2025 11:02 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Jul 2025 11:02 AM IST
सार

 फर्जी डिग्री घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कमीशन एजेंटों अभिषेक गुप्ता, हिमांशु शर्मा और अजय कुमार की 1.74 करोड़ रुपये की सात अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है। 

विज्ञापन
Himachal: ED takes major action in fake degree scam, attaches property worth Rs 1.74 crore
ED - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय शिमला ने मानव भारती विश्वविद्यालय सोलन से जुड़े फर्जी डिग्री घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कमीशन एजेंटों अभिषेक गुप्ता, हिमांशु शर्मा और अजय कुमार की 1.74 करोड़ रुपये की सात अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है। ये संपत्तियां बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में स्थित हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है। ईडी ने यह जांच धर्मपुर पुलिस स्टेशन सोलन द्वारा भारतीय दंड संहिता, 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज तीन एफआईआर के आधार पर शुरू की थी।

विज्ञापन


ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि मानव भारती विश्वविद्यालय सोलन के अध्यक्ष राज कुमार राणा, अन्य सह-आरोपियों और विभिन्न कमीशन एजेंटों के साथ मिलकर एमबीयू के नाम पर नकली डिग्रियों की बड़े पैमाने पर बिक्री में लगे हुए थे। कमीशन एजेंटों ने संभावित खरीदारों और विश्वविद्यालय अधिकारियों के बीच संपर्क स्थापित करके इस रैकेट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बदले में उन्हें नकली डिग्रियों की अवैध बिक्री से प्राप्त आय का एक प्रतिशत कमीशन के रूप में मिलता था। नकली डिग्रियों की बिक्री से उत्पन्न अपराध की आय 387 करोड़ रुपये आंकी गई है। राज कुमार राणा और उनके सहयोगियों जिसमें कमीशन एजेंट भी शामिल थे ने इस अवैध आय का उपयोग विभिन्न राज्यों में चल और अचल संपत्तियों के अधिग्रहण के लिए किया। ईडी ने पहले ही 14 व्यक्तियों और 2 संस्थाओं, जिनमें राज कुमार राणा और विभिन्न कमीशन एजेंट शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed