फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Dry Day EC Dr Yunus said If liquor is sold on dry dayn the license will be canceled

Himachal Dry Day: आबकारी आयुक्त डॉ. युनूस बोले- ड्राई डे में शराब बेची तो रद्द होगा लाइसेंस

Thu, 30 May 2024 09:03 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 30 May 2024 09:03 PM IST
सार

चुनाव के चलते हिमाचल प्रदेश में ड्राई डे घोषित करते हुए शराब की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। आबकारी आयुक्त डॉ. युनूस ने बताया कि  यदि कोई भी लाईसेंसी किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके लाइसेंस को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal Dry Day EC Dr Yunus said If liquor is sold on dry dayn the license will be canceled
आबकारी आयुक्त डॉ. युनूस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आबकारी आयुक्त डॉ. युनूस ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पूरे प्रदेश में ड्राई डे घोषित करते हुए शराब की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। शराब की आपूर्ति रोकने के लिए विभाग के अधिकारी संदिग्ध गतिविधियों और अन्य परिसरों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन


विभाग के सभी समाहर्ता, क्षेत्र प्रभारी एवं प्रवर्तन प्रभारी एवं जिला नोडल प्रभारी पूरे प्रदेश में शुष्क दिवस (ड्राई डे) के दौरान प्रत्येक लाइसेंस परिसर एवं संदिग्ध स्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं। यदि कोई भी लाईसेंसी किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके लाइसेंस को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


चुनाव के दौरान 48 घंटे तक शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एक जून को मतदान दिवस पर मतदान प्रक्रिया समाप्त होने तक शराब के सभी प्रकार के लाइसेंस परिसर, थोक विक्रेता, देसी एवं अंग्रेजी खुदरा बिक्री दुकानें, बार, बियर बार, वाइन शॉप में शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध होगा। इस दौरान यदि कोई भी शराब की दुकान खुली रहती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed