फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Drug Controller team takes five medicine sample after 66 deaths in gambia

HP Drug Controller: गांबिया में बच्चों की मौत के बाद हरकत में आया ड्रग विभाग, लिए सैंपल

Thu, 06 Oct 2022 06:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 Oct 2022 06:14 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि हरियाणा में जिस मेडन फार्मास्युटिकल कंपनी की बनी दवाई से गांबिया में बच्चों की मौत हुई है, उस कंपनी का मालिक बद्दी की दवा कंपनी के मालिक का रिश्तेदार है।

विज्ञापन
Himachal Drug Controller team takes five medicine sample after 66 deaths in gambia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में बनी खांसी की दवा पीने से गांबिया में हुई 66 बच्चों की मौत के बाद हिमाचल प्रदेश में ड्रग विभाग हरकत में आया है। विभाग ने वीरवार को तुरंत कार्रवाई करते हुए इसी नाम से औद्योगिक क्षेत्र मानपुरा में चल रही कंपनी से पांच दवाओं के सैंपल भरे। विभाग ने सैंपल जांच के लिए कंडाघाट लैब में भेज दिए हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हरियाणा में जिस मेडन फार्मास्युटिकल कंपनी की बनी दवाई से गांबिया में बच्चों की मौत हुई है, उस कंपनी का मालिक बद्दी की दवा कंपनी के मालिक का रिश्तेदार है। हालांकि इनका आपस में कोई व्यापार नहीं होता है।
विज्ञापन


मानपुरा की कंपनी भी ओरल लिक्विड तैयार करती है, जिसमें खासी के टैबलेट, कैप्सूल और सिरप शामिल हैं। अतिरिक्त राज्य ड्रग नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने वीरवार को दवा निरीक्षक की टीम मानपुरा स्थित मेडन फार्मास्युटिकल कंपनी में भेजी। टीम ने पांच दवाओं केे सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष कपूर ने बताया कि इस कंपनी में जनवरी से उत्पादन बंद है। गांबिया में जो दवा उत्पाद पकड़े गए हैं, उनमें से एक भी उत्पाद यहां तैयार नहीं होता। हरियाणा की कंपनी में प्रोमेथाजीन ओरल सॉल्यूशन बीपी, केफेग्जिमालीन बेबी कफ सिरप, माकॉफ बेबी, माग्रीप इन कोल्ड तैयार होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed