{"_id":"6256fa475c5fed21013cf116","slug":"himachal-diwas-2022-cm-jairam-thakur-may-announce-policy-for-outsource-employees-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल दिवस 2022: आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने का एलान कर सकते हैं सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल दिवस 2022: आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने का एलान कर सकते हैं सीएम
Wed, 13 Apr 2022 10:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:01 PM IST
सार
हिमाचल दिवस पर 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बड़े एलान कर सकते हैं। सीएम जयराम ठाकुर आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए जहां पॉलिसी की घोषणा कर सकते हैं, वहीं संशोधित वेतनमान का कर्मचारियों को एरियर देने का भी एलान कर सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल दिवस पर 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बड़े एलान कर सकते हैं। सीएम जयराम ठाकुर आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए जहां पॉलिसी की घोषणा कर सकते हैं, वहीं संशोधित वेतनमान का कर्मचारियों को एरियर देने का भी एलान कर सकते हैं। चुनावी साल में सीएम ये दोनों ही बड़े एलान कर सकते हैं। इस बार हिमाचल दिवस समारोह चंबा के चौगान मैदान में मनाया जा रहा है। इस मौके पर मख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे जयराम
हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे। इसे आकाशवाणी शिमला से 14 अप्रैल को रात्रि 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। यह संदेश आकाशवाणी शिमला, एफएम शिमला, एफएम हमीरपुर, एफएम धर्मशाला और आकाशवाणी शिमला के सभी रिले केंद्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
दूरदर्शन केंद्र शिमला से हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री का संदेश 14 अप्रैल को सायं 4:30 बजे प्रसारित किया जाएगा। यह संदेश सभी क्षेत्रीय टीवी चैनलों और केबल टीवी नेटवर्क्स की ओर से भी प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन