सीएम वीरभद्र के चुनाव न लड़ने के बयान पर बाली ने कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चुनाव न लड़ने के बयान ने कार्यकर्ताओं को निराश किया है। विधायक दल की बैठक में यह बयान क्यों दिया गया और बैठक की बात बाहर कैसे आ गई यह बेहद चिंताजनक है।
बाली धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने चुनाव न लड़ने की बात क्यों कही, यह उनका निजी मामला है, लेकिन इस बयान से पार्टी का धरातल से जुड़ा हर कार्यकर्ता निराश होगा।
इसका सीधा असर चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं के मनोबल पर पड़ेगा। बाली ने कहा-सीएम वीरभद्र सिंह किसी न किसी बात से जरूर आहत हैं।
बोले- मैं खुद करूंगा सीएम से बात
इस मसले पर मैं खुद सीएम से बात करूंगा। एक अन्य सवाल पर बाली ने कहा यदि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू को हटाने से कोई हल निकलेगा तो इसका निर्णय पार्टी हाईकमान ही करेगा।
यह सीएम वीरभद्र सिंह व हाईकमान के बीच का मामला है। सीएम द्वारा नगरोटा बगवां ब्लाक के कार्यकर्ता सम्मेलन से किनारा करने के सवाल पर बाली ने कहा कि सीएम का पीटीसी डरोह में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था। इसे लेकर सीएम ने उनको पहले ही अगवत करवा दिया था।
कांग्रेस पहले ही चुनावी मोड में
बाली ने कहा कि आगामी विस चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह चुनावी मोड में है। अगले 15-20 दिन में चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है।
इसलिए सुक्खू को लेकर कोई भी निर्णय पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी ही तय करेंगे। इस मसले पर मैंने अपनी राय से पहले ही हाईकमान को अवगत करा दिया है।