फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Dharamshala news: Married mand and woman commit suicide in Dharamshala

धर्मशाला: ऊना के विवाहित महिला और पुरुष ने जहर निगल कर की आत्महत्या

Thu, 19 Aug 2021 12:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 19 Aug 2021 12:49 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक मृतक शिक्षक था और उसके दो बच्चे भी हैं। अभी करीब 15 दिन पहले उसके घर में दूसरी बेटी हुई है। बताया जा रहा है शिक्षक की पत्नी भी अध्यापिका है।

विज्ञापन
himachal Dharamshala news: Married mand and woman commit suicide in  Dharamshala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के एक विवाहित प्रेमी जोड़े ने होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली है। कमरे से पुलिस को सल्फास का पैकेट और शराब की खाली बोतल मिली है। दो सुसाइड नोट भी मिले हैं।  मृतक पेशे से अध्यापक था जबकि महिला गृहिणी थी। अध्यापक ने अपने सुसाइड नोट में मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया है जबकि महिला ने कई लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। धर्मशाला पहुंची शिक्षक की मां ने महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप जड़ा है कि महिला के पति ने कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर की थी, जिसके चलते उनके बेटे ने आत्महत्या की है। एसपी कांगड़ा डॉ. खुशाल चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक की माता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सुसाइड नोटों की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार रात सूचना मिली कि कैंट रोड में एक होटल में ठहरा जोड़ा फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरा भीतर से बंद था। पुलिस ने होटल का कमरा खुलवाया तो दोनों की मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed