फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal dgp sanjay kumar on a visit to una.

प्रदेश में खोली जाएगी साइबर लैब: डीजीपी

Wed, 25 Nov 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बडूही (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, बडूही (ऊना) Updated Wed, 25 Nov 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
himachal dgp sanjay kumar on a visit to una.

प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने कहा कि प्रदेश में साइबर लैब के साथ साइबर पुलिस थाना खोलना प्रस्तावित है। वह बुधवार को ऊना जिले के जोल में नई पुलिस चौकी के शुभारंभ पर बोल रहे थे। प्रदेश में महिला पुलिस थानों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। बच्चों की सुरक्षा के प्रति भी अहम कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन


शहरों में सुरक्षा के लिए क्यूआरटी टीम का गठन किया है। कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता के करीब जाकर अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाना है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आपराधिक तत्वों को सामने लाने के लिए पुलिस का सहयोग करें। पुलिस सामुदायिक योजना में हर आयु वर्ग के लोगों में जागरूकता लाने तथा आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष एवं चिंतपूर्णी के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए जोल में पुलिस चौकी खोली गई है। पहले लोगों को एफआईआर दर्ज करवाने के लिए लगभग 30 किलोमीटर दूर बंगाणा जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस चौकी खुलने से आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया। कहा कि अगले सत्र से चौकीमन्यार कॉलेज में भी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।


इस दौरान आईजी पुलिस जीडी भार्गव, एसपी अनुपम शर्मा, एडीएम राजेश कुमार मारिया, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर, डीएसपी कुलविंद्र सिंह, डीएसपी सीआईडी सागर चंद्र, चिंतपूर्णी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मास्टर प्रीतम, जिला प्रवक्ता विजय डोगरा, सदाशिव मंदिर कमेटी के प्रधान प्रवीण शर्मा, पंचायत जोल प्रधान चंद्ररेखा, मनोहरलाल शर्मा, डा. रविंद्र, युवा नेता राघव राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed