{"_id":"6a2d604f82f9af291509173f","slug":"himachal-despite-a-lack-of-facilities-two-doctors-from-chamba-emerged-as-toppers-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सुविधाओं की कमी, फिर भी चंबा के दो डॉक्टर बने टॉपर, मेडिकल ऑफिसर कमीशन ने घोषित किया परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सुविधाओं की कमी, फिर भी चंबा के दो डॉक्टर बने टॉपर, मेडिकल ऑफिसर कमीशन ने घोषित किया परिणाम
Sat, 13 Jun 2026 07:21 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 13 Jun 2026 07:21 PM IST
सार
पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के दो एमबीबीएस डॉक्टरों ने पहला और दूसरा रैंक हासिल किया। दो माह पहले कमीशन हुआ था।
विज्ञापन
डॉ. श्रेया वालिया और डॉ. श्रेया चंदेल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेडिकल ऑफिसर कमीशन में पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के दो एमबीबीएस डॉक्टरों ने पहला और दूसरा रैंक हासिल किया। दो माह पहले कमीशन हुआ था। इसका परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। इसमें डॉ. श्रेया वालिया ने प्रदेश भर में पहला और डॉ. श्रेया चंदेल ने दूसरा रैंक पाया। इन दोनों डॉक्टरों ने बीते साल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस का कोर्स पूरा किया था। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में चंबा ऐसा है जहां डॉक्टरों के 50 फीसदी पद खाली हैं।
विज्ञापन
जो डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की पढ़ाई के साथ ओपीडी सेवाएं भी देनी पड़ती हैं। ऐसे हालात के बावजूद टॉप पर जगह बनाना दोनों डॉक्टरों की मेहनत का परिणाम है। जिस प्रकार आईजीएमसी और टांडा में सीट पाने के लिए होड़ रहती है, उसी प्रकार से आने वाले समय में चंबा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए प्रशिक्षुओं की भीड़ जुटेगी। मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि दो एमबीबीएस डॉक्टरों ने मेडिकल ऑफिसर कमीशन में पहला और दूसरा रैंक हासिल किया है। इसके लिए दोनों डॉक्टर व फैकल्टी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन