फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Debt ridden man hangs himself; body found hanging from a tree 50 meters from the police station; su

हिमाचल: कर्ज में दबे व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान, थाने से 50 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला शव, सुसाइड नोट बरामद

Tue, 22 Sep 2026 07:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Sep 2026 07:29 PM IST
सार

 व्यक्ति ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला मुख्यालय में सदर पुलिस थाना से महज 50 मीटर दूर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह सड़क किनारे पेड़ से लटका शव देख शहर में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Himachal: Debt ridden man hangs himself; body found hanging from a tree 50 meters from the police station; su
खुदकुशी(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्ज के बोझ तले दबे 62 वर्षीय व्यक्ति ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला मुख्यालय में सदर पुलिस थाना से महज 50 मीटर दूर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह सड़क किनारे पेड़ से लटका शव देख शहर में सनसनी फैल गई। सुबह सैर के लिए निकले युवाओं ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर देखा कि रंग-बिरंगी पगड़ी से तैयार रस्सी के फंदे से व्यक्ति लटका हुआ है। मृतक की पहचान राजपाल निवासी दबारडू तहसील सदर मंडी के रूप में हुई है। उसकी जेब से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कर्ज से परेशान होने की बात लिखी गई है।

विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद सुबह करीब छह बजे सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुसाइड नोट में दर्ज घर के पते के आधार पर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। परिजनों के अनुसार राजपाल ने एक स्थानीय बैंक समेत कई लोगों से करीब 25 लाख रुपये का कर्ज ले रखा था। कर्ज चुकाने में असमर्थ होने के कारण वह पिछले कुछ समय से परेशान था। बताया जा रहा है कि राजपाल पहले कारोबार करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि राजपाल प्रशासन के समक्ष कर्ज माफी की गुहार लगाने के लिए पिछले दो दिन से जिला मुख्यालय में ही रह रहा था। इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसने तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच फंदा लगाया। राजपाल के छोटे बेटे रविकांत की अभी शादी नहीं हुई है। बड़ा बेटा ललित अपने परिवार के साथ अलग रहता है।

विज्ञापन

बेटे ने इस बात की पुष्टि की है कि सुसाइड नोट की लिखावट उनके पिता की है। हालांकि, इसकी फाॅरेंसिक जांच भी होगी। घटनास्थल के आसपास शिक्षा विभाग के पुराने और जर्जर भवन हैं। यह स्थान पूरी तरह झाड़ियों से अटा हुआ है। इन भवनों में नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। एसपी मंडी विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed