{"_id":"6ab298c0e3527427160b86b8","slug":"municipal-corporation-invites-applications-for-10-parking-sites-in-the-capital-shimla-news-c-19-sml1002-790701-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजधानी में 10 पार्किंग के लिए नगर निगम ने मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजधानी में 10 पार्किंग के लिए नगर निगम ने मांगे आवेदन
विज्ञापन
पहले आओ-पहले पाओ पर मिलेगी पार्किंग सुविधा, स्मार्ट सिटी मिशन की तीन पार्किंग के लिए 28 तक करने होंगे आवेदन
23,600 रुपये रहेगा पार्किंग का सालाना शुल्क
सात पार्किंग के लिए 26 सितंबर तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम ने शहर में बनी दस पार्किंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोग अपने घर के पास बनी पार्किंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नगर निगम के अनुसार पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लोगों को एक साल के लिए पार्किंग सुविधा दी जाएगी। इन दस पार्किंग में स्मार्ट सिटी मिशन से बनाईं तीन बहुमंजिला पार्किंग भी शामिल हैं जिनके लिए 28 सितंबर तक लोग आवेदन कर सकते हैं। एसडीए कांप्लेक्स कसुम्पटी में 135, ऑकलैंड टनल में 72 और बंगाला कॉलोनी टुटू में 59 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा मिलेगी। कुल 266 वाहनों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। नगर निगम के अनुसार आवेदनकर्ता 28 सितंबर शाम 5:00 बजे तक नगर निगम के पास आवेदन जमा कर सकते हैं। पार्किंग के लिए जीएसटी समेत कुल वार्षिक शुल्क 23,600 रुपये प्रति वाहन निर्धारित किया है। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आवेदनों को रद्द किया जाएगा। आवेदन के साथ वाहन का आरसी, निर्धारित प्रारूप का प्रमाण, पहचान प्रमाण तथा सरकारी कार्यालय/बैंक/निजी संस्थान के मामले में संबंधित कार्यालय या संस्था का प्रमाण-पत्र अथवा प्राधिकरण पत्र लगाना अनिवार्य होगा। एक परिवार से एक ही आवेदन मान्य होगा। क्षमता से अधिक आवेदन आने पर पार्किंग का आवंटन ड्रा ऑफ लॉट्स के माध्यम से किया जाएगा।
नगर निगम के अनुसार शहर के टुटीकंडी की खन्ना निवास के पास बनी पार्किंग, कच्ची हाउस बैनमोर, टिटला होटल जाखू, स्नो व्यू ताराहॉल, लक्ष्मी नारायण मंदिर कसुम्पटी, लक्कड़ बाजार, चिटकारा पार्क अनाडेल के पास बनी निगम की छोटी पार्किंग के लिए भी लोग 26 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इनमें पार्किंग शुल्क 15 हजार रुपये सालाना तय किया गया है। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने कहा कि सभी पार्किंग के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। लोग सभी दस्तावेज देकर आवेदन कर सकते हैं।