फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal day celebration in chamba.

चंबा में राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह आज

Tue, 14 Apr 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/चंबा Updated Tue, 14 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
himachal day celebration in chamba.

राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह बुधवार को चंबा के चौगान मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इसमें बालीवुड स्टार कंगना रणौत समेत कई अन्य सम्मानित किए जाएंगे। राज्य सरकार के मंत्री प्रदेश के अलग-अलग जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

विज्ञापन


हिमाचल दिवस के राज्यस्तरीय समारोह के दौरान चंबा में अपने-अपने क्षेत्र में महान कार्यों के लिए कई विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इन सभी को पुरस्कार प्रदान करेंगे। पुरस्कार हासिल करने वालों में फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत का नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन


बालीवुड में पहचान बनाने और हिमाचल से होने की वजह से हिमाचल दिवस पर उन्हें प्रेरणा स्रोत अवार्ड से नवाजा जाएगा, जबकि विधानसभा की टीम को नागरिक सेवा अवार्ड, बाबा फरीद विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डा. राज बहादुर और सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली के अध्यक्ष डा. डीएस राणा को हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा में 11 बजे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्रगान होगा। 11 बजकर पांच मिनट पर मुख्यमंत्री परेड का निरीक्षण करेंगे। 11 बजकर 20 मिनट पर सीएम का भाषण होगा। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed