फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: crores of Flower business in crisis due to Lockdown in Delhi

हिमाचल: दिल्ली में लॉकडाउन से संकट में करोड़ों का फूल कारोबार

Tue, 20 Apr 2021 11:16 AM IST
Krishan Singh ललित कश्यप, अमर उजाला, सोलन
ललित कश्यप, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Apr 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
Himachal: crores of Flower business in crisis due to Lockdown in Delhi
सोलन में तैयार फूल। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में कोविड काल में करोड़ों रुपये के फूल कारोबार पर संकट मंडरा रहा है। पिछला साल भी फूल उत्पादकों के ठीक नहीं रहा था। सोलन में फूल तैयार हो गए हैं। 150-200 रुपये प्रति बंच बिकने वाला कारनेशन फूल इस बार दिल्ली में 30 से 50 रुपये तक बिक रहा था। दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद फूल उत्पादकों की चिंता और बढ़ गई है। पिछले वर्ष भी लॉकडाउन के कारण करोड़ों रुपये के फूल पशुओं का चारा बन गए थे। सोलन में अधिक संख्या में फूलों की खेती होती है। चायल, सोलन, डांगरी समेत अन्य क्षेत्रों में मार्च के अंतिम सप्ताह में पुष्प उत्पादन शुरू हो गया था। फूल दिल्ली की मंडियों में पहुंचाया जा रहा था। पहले ही फूलों के दाम उत्पादकों को बहुत कम मिल रहे हैं। अब दिल्ली में लॉकडाउन लग जाने के बाद उत्पादक फिर से चिंतित हो गए हैं। 

विज्ञापन


शादियों के सीजन में अधिक खपत
सोलन का फूल काफी मशहूर है। यहां लोग बड़ी संख्या में गुलाब, गेंदा, बेला जैसे फूलों की खेती करते हैं। पिछले वर्ष लॉकडाउन में कोई खरीदार न मिलने के कारण फूल पशुओं का चारा समेत खेतों में ही सड़ गए थे। वहीं इस बार अप्रैल माह में शादी के सीजन से फूल उत्पादकों को अच्छे कारोबार की उम्मीद थी। फूलों की भारी खपत शादियों में होती है। 
विज्ञापन


दवाई और खाद का खर्च भी नहीं हो रहा पूरा
जिला सोलन चायल के फूल उत्पादक दिनेश कुमार, अशोक वर्मा, गगनदीप, सुशील वर्मा, विकुल वर्मा संजीव कुमार सुनील ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी फूलों को तैयार करने का खर्चा पूरा करना भी मुश्किल हो गया है। खाद, दवाइयों की दाम भी बढ़ गए हैं। वहीं अब दिल्ली में लॉकडाउन के कारण उत्पादकों को नुकसान झेलना पड़ेगा। मार्च माह से फूल दिल्ली के भेजना शुरू कर दिया था। इसमें 250 से 200 रुपये तक बिकने वाला एक बंच इस बार 30 से 40 रुपये बिक रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed