फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 31 january 2022

कोरोना: हिमाचल में पांच और संक्रमितों की मौत, 1471 नए पॉजिटिव मरीज

Mon, 31 Jan 2022 08:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 31 Jan 2022 08:57 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 9281 है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक में प्रस्तुति दी। प्रदेश में प्रतिदिन कोरोना के मामले मामलों में कमी आ रही है। इसके बाद ही प्रदेश में बंदिशों में ढील दी गई। 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 31 january 2022
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को पांच और कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जबकि प्रदेश में 1471 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। इनमें से जिला कांगड़ा के 74 वर्षीय युवक, जिला शिमला के 53 वर्षीय महिला, जिला सिरमौर के 85 वर्षीय बुजुर्ग, जिला ऊना के 74 वर्षीय बुजुर्ग और जिला मंडी के 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। प्रदेश में सोमवार को 9152 लोगों के सैंपल लिए गए। वर्तमान में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 9281 है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक में प्रस्तुति दी। प्रदेश में प्रतिदिन कोरोना के मामले मामलों में कमी आ रही है। इसके बाद ही प्रदेश में बंदिशों में ढील दी गई। वहीं, प्रदेश में एक फरवरी से 15 से 18 साल तक के किशोरों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी शुरू हो जाएगी। यह वैक्सीन स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में लगेगी। स्वास्थ्य विभाग के सेंटर में दो हेल्थ वर्कर और शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


किशोर कहीं भी नजदीकी स्कूलों में वैक्सीन लगवा सकेंगे। नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को यह टीका लगेगा। हिमाचल में ग्रीष्मकालीन स्कूल तीन फरवरी से खुल रहे हैं। शीतकालीन स्कूलों में अभी अवकाश है। ऐसे में शीतकालीन स्कूल के विद्यार्थी स्कूलों में ही दूसरी डोज लगाएंगे। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और स्कूलों में वैक्सीन लगा सकेंगे। हिमाचल में 15 से 18 साल तक के 3.50 लाख किशोर हैं। विद्यार्थी पहले की तरह कोविन पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर वैक्सीन के लिए समय तय कर सकते हैं। शिक्षा विभाग ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूल प्रिंसिपलों की जिम्मेदारी तय की है। एनएचएम निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed