फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 30 june

हिमाचल में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 150 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस

Wed, 30 Jun 2021 10:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Jun 2021 10:57 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 202123 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 197006 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 1625 रह गए हैं।
 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 30 june
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। कांगड़ा और बिलासपुर जिले के एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश में कोरोना के 150 नए मामले आए हैं। शिमला जिले में 35, चंबा जिले में 24, मंडी 20, कांगड़ा 17, ऊना 18, बिलासपुर सात, कुल्लू छह, कन्नौर चार, सोलन तीन, हमीरपुर दो और सिरमौर में दो नए मामले आए हैं। 

विज्ञापन


बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 169 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 202123 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 197006 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 1625 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3461 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 12789 लोगों के सैंपल लिए गए। 
विज्ञापन


किस जिले मे कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा       275
शिमला       264
सोलन         69
मंडी           182
चंबा           231
सिरमौर      72
ऊना          117
बिलासपुर    111
हमीरपुर      110
कुल्लू         140
किन्नौर      38
लाहौल-स्पीति 16

कुपोषण, हृदय और किडनी रोग से पीड़ित बच्चों को कोरोना का खतरा 
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने बच्चों के लिए नया कोविड-19 रोकथाम और प्रबंधन प्रोटोकॉल जारी किया है। दो वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों को बार-बार हाथ धोने और कम से कम छह फीट की परस्पर दूरी और पांच वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों को घर से बाहर निकलते समय मास्क आवश्यक है। सामान्य स्वस्थ बच्चों की अपेक्षा कुपोषण, विशेष रूप से सक्षम, एचआईवी, हृदय, किडनी व लीवर आदि जैसी बीमारियों से पीड़ित बच्चों को कोविड-19 का अधिक खतरा होता है। बच्चों में व्यस्कों के समान ही कोविड के लक्षण पाए जाते हैं, जिनमें बुखार, ठंड लगना, खांसी, नाक बंद होना या नाक बहना, स्वाद में कमी या सांस लेने में कठिनाई, दस्त लगना और भूख कम होना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे कोई लक्षण पाए जाने पर बच्चों को डॉक्टर को दिखाना आवश्यक होता है, यदि कोई बच्चा कोविड पॉजिटिव पाया जाता है और डॉक्टर द्वारा उसे होम आइसोलेशन की सलाह दी जाती है, तो ऐसी स्थिति में माता-पिता को बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी मापदंडों की निगरानी करनी चाहिए। जिसमें बच्चों की श्वसन दर की दिन में 2 से 3 बार गणना करना, त्वचा के नीले पडने व हर 4 घंटे में पेशाब व ऑक्सीजन लेवल तथा शरीर के तापमान की जांच करनाने, 24 घंटे में तरल पदार्थ का सेवन करना, आहार लेना और आहार चार्ट बनाने के साथ-साथ बच्चे की गतिविधियों की जांच करते रहना शामिल है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed