कोरोना: हिमाचल में 10 दिन के बच्चे समेत तीन संक्रमितों की मौत, 24 घंटों में 205 नए मामले
हिमाचल प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3659 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 218898 मामले आ चुके हैं। इनमें से 213430 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1793 हो गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 92 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 9713 लोगों के सैंपल लिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को 10 दिन के मासूम समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। टांडा मेडिकल कॉलेज में 10 दिन के संक्रमित बच्चे ने दम तोड़ दिया। मृतक जिला हमीरपुर के जाहू से संबंधित है, जो टांडा अस्पताल में जन्मा था। वहीं, मंडी में 65 वर्षीय महिला और 73 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 205 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3659 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 218898 मामले आ चुके हैं। इनमें से 213430 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1793 हो गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 167, चंबा 22, हमीरपुर 419, कांगड़ा 532, किन्नौर 38, कुल्लू 41, लाहौल-स्पीति चार, मंडी 236, शिमला 185, सिरमौर पांच, सोलन 49 और ऊना में 95 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 92 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 9713 लोगों के सैंपल लिए गए।
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के खर्च की सीमा सात लाख बढ़ी
कोविड वैक्सीन लगवाए बिना प्रचार नहीं कर सकेंगे प्रत्याशी
उधर, कोविड-19 वैक्सीन की डबल डोज के बिना कोई भी प्रत्याशी चुनाव प्रचार नहीं कर सकेगा। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश की एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा के साथ ही चुनाव लड़ने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि जनता या चुनाव अधिकारियों के संपर्क में आने वाले हर प्रत्याशी, चुनाव एजेंट, पोलिंग एजेंट, काउंटिंग एजेंट या चालक के लिए दोनों डोज लगवाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा सिर्फ दोनों डोज लगवा चुके लोगों को ही चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने और उसकी निगरानी की जिम्मेदारी सीधे तौर पर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक व संबंधित जिला प्रशासन पर होगी।