फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 29 november, student tested positive

कोरोना: हिमाचल में 90 नए पॉजिटिव मरीज, सक्रिय केस बढ़े

Mon, 29 Nov 2021 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Nov 2021 09:01 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश में सोमवार को 90 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि राहत की खबर यह रही कि आज किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। वहीं, प्रदेश में चल रहे वैक्सीनेशन के दौरान सोमवार को कुल 52,293 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 29 november, student tested positive
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लिए कोविड संक्रमण के लिहाज से सोमवार का दिन राहत भरा रहा। सोमवार को प्रदेश में किसी भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, प्रदेश में 90 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड के सक्रिय केसों की संख्या 824 हो गई है। बता दें, रविवार को प्रदेश में कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या 795 थी। उधर, जिला शिमला के सरकारी  पॉलिटेक्निक कॉलेज के 26 विद्यार्थी दो दिनों में पॉजिटिव आ गए हैं। जिला निगरानी ऑफिसर डॉ. राकेश भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बढ़ते कोरोना की मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग कि लोगों से अपील है कि कोरोना नियमों की अनुपालन करें। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बीते दिनों कॉलेज में छात्रों की रेंडम सेंपलिंग की थी। 26 छात्र पॉजिटिव आ गए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को लगी 47,624 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज
वहीं, प्रदेश में चल रहे वैक्सीनेशन के दौरान सोमवार को कुल 52,293 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। इनमें 4669 को कोविड की पहली डोज जबकि 47,624 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में कुल 51,19,249 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं पहली डोज लगवाने वाले लोगों की संख्या 58,20,635 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पहली डोज लगवाने वाले सात लाख लोगों को अभी भी वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगी है। खास बात यह है कि सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी सूरत में चार दिसंबर तक सभी पात्र पहली डोज लगवाने वाले लोगों को दूसरी डोज भी लगा दी जाए ताकि हिमाचल प्रदेश ऐसा करने वाला पहला राज्य बन जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed