{"_id":"61cb12e628468c0b497339bc","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-28-december-student-positive-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल में नौ विद्यार्थियों समेत 70 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, संक्रमित बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल में नौ विद्यार्थियों समेत 70 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, संक्रमित बुजुर्ग की मौत
Tue, 28 Dec 2021 08:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Dec 2021 08:34 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 370 पहुंच गई है। वहीं, कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 3856 पहुंच गया है। मंगलवार को नौ विद्यार्थियों समेत 70 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को नौ विद्यार्थियों समेत 70 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि एक संक्रमित बुजुर्ग की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 370 पहुंच गई है। वहीं, कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 3856 पहुंच गया है। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना की जांच के लिए 6271 लोगों के सैंपल लिए गए। उधर, बिलासपुर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भाखड़ा के नौ विद्यार्थियों और चार कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इससे स्कूल में हड़कंप मच गया है। सभी पॉजिटिव विद्यार्थियों व स्टाफ के सदस्यों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। संक्रमितों में किसी भी तरह के लक्षण नहीं है और सभी स्वस्थ हैं। स्कूल को आगामी 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। अन्य विद्यार्थियों व स्टाफ के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। एसडीएम स्वारघाट राजकुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पॉजिटिव विद्यार्थियों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं जिले में 68 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत हो गई है।