फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 27 august

कोरोना: हिमाचल में तीन और संक्रमितों की मौत, 174 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Fri, 27 Aug 2021 09:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Aug 2021 09:11 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना के 174 नए मामले आए हैं।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 27 august
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। सभी मौतें कांगड़ा जिले में हुई हैं। उधर, प्रदेश में 174 नए कोरोना मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामले 1965 रह गए हैं। इसमें से मंडी में 450, कांगड़ा 369, चंबा 246 शिमला 261, हमीरपुर 242, कुल्लू 115, बिलासपुर 112, सोलन 56, लाहौल-स्पीति 36, किन्नौर 38, ऊना 24 और सिरमौर में 22 मामले हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3569 पहुंच गया है। 

विज्ञापन

हिमाचल में अब नहीं रहेगी कोरोना वैक्सीन की कमी 

 हिमाचल में अब कोरोना वैक्सीन की कमी नहीं होगी। 95 फीसदी लोगों को पहली डोज लग चुकी है। दूसरी डोज लगाने के लिए सेंटर में भीड़ नहीं उमड़ेगी। तीन सप्ताह बाद लोगों को यह वैक्सीन लगनी है। प्रदेश सरकार के पास 9 लाख अतिरिक्त वैक्सीन डोज है। केंद्र सरकार ने भी हिमाचल को वैक्सीन की कमी न आने की बात कही है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि दूसरी डोज लगाने का समय निर्धारित है। ऐसे में वैक्सीन की कमी नहीं होगी। 

विज्ञापन


दूसरी डोज के लिए हिमाचल को 20 लाख टीके की जरूरत
हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए 20 लाख और टीकों की जरूरत पड़ेगी। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के पास नौ लाख के करीब वैक्सीन पड़ी हैं और 18 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। ऐसे में 55 लाख की आबादी को ही राज्य में वैक्सीन लगनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य पूरा करने को घर- घर जाकर वैक्सीन
30 अगस्त तक वैक्सीन की पहलीडोज लगाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए लोगों के घर - घर वैक्सीन लगाई जा रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, हेल्थ केयर वर्कर और आशा कार्यकर्ता लोगों को वैक्सीन लगा रहे हैं। यह वह लोग हैं जो कि अस्पतालों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसमें बुजुर्ग ज्यादा शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed