फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 25 may

हिमाचल में 61 कोरोना संक्रमितों की मौत, 45 बौद्ध भिक्षुओं समेत 1965 नए पॉजिटिव, रिकवरी दर 85.81 फीसदी पहुंची

Tue, 25 May 2021 10:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 May 2021 10:16 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 182982 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 157031 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 23053 रह गए हैं।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 25 may
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 61 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 19, सिरमौर नौ, शिमला सात, सोलन सात, हमीरपुर पांच, मंडी पांच, चंबा तीन, जबकि बिलासपुर, कुल्लू और ऊना दो-दो संक्रमितों ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश में 1965 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें से कांगड़ा जिले में 578, मंडी 295, सोलन 304, हमीरपुर 133, चंबा 117, बिलासपुर 113, शिमला 107, सिरमौर 161, ऊना 60, कुल्लू 49 , किन्नौर 36 और लाहौल-स्पीति में 12 नए मामले आए हैं। प्रदेश में नए मामलों में काफी कमी दर्ज की जा रही है, हालांकि मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है।  प्रदेश में कोरोना से रिकवरी रेट में हर दिन सुधार हो रहा है। मंगलवार को रिकवरी 85.81 फीसदी रही। इसी तरह कोरोना संक्रमण दर में भी कमी हुई है। मंगलवार को यह 15.83 फीसदी रही। बीते दिन यह दर 19 फीसदी थी। कांगड़ा जिले के मैक्लोडगंज की नामग्याल मोनेस्ट्री के 45 बौद्ध भिक्षुओं की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं, बिलासपुर और सोलन जिले में 28- 28 बच्चों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


कहां कितने सक्रिय केस
इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 182982 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 157031 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 23053 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 2873 संक्रमितों की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 1501, चंबा 1363, हमीरपुर 1663, कांगड़ा 6832, किन्नौर 502, कुल्लू 785, लाहौल-स्पीति 155, मंडी 2391, शिमला 2606, सिरमौर 1756, सोलन 1938 और ऊना जिले में 1561 पहुंच गई है। बीते 24 घंटों के दौरान 3067 संक्रमित ठीक हुए हैं। इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 15007 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


पांच दिनों में 12 हजार मरीजों के ठीक होने की उम्मीद
 हिमाचल प्रदेश में 5 दिनों के भीतर करीब 12 हजार कोरोना मरीजों के ठीक होने की उम्मीद की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीते सोमवार को कैबिनेट में कोविड को लेकर दी गई प्रस्तुति में कहा गया है कि वर्तमान में ज्यादातर मरीजों की स्थिति ठीक है। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, कोरोना से मौत के मामलों में अंकुश न लग पाना चिंता का विषय बना हुआ है। हिमाचल में मृत्यु दर घटने के बजाय बढ़ रही है। यह 1.52 फीसदी हो गई है। एक्टिव मरीज 7 दिन पहले 40 हजार से ज्यादा हो गए थे, वे अब घटकर 22 हजार के करीब रह गए हैं। रिकवरी रेट इस समय 85 फीसदी पहुंच गया है जो लगातार सुधरता जा रहा है।

सुंदरनगर की 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने जीती कोरोना से जंग

एमसीएच डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर सुंदरनगर में बाड़ी गांव निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कोरोना से जंग जीतकर घर लौट गई हैं। जब कोविड केयर सेंटर से बुजुर्ग महिला को घर वापस भेजा गया तो वह सारे मेडिकल स्टाफ को आशीष देते हुए गईं। महिला के पौत्र ने बताया कि दादी 10 मई को कोरोना पॉजिटिव आई थीं। उन्हें खांसी और छाती जाम होने के कारण अधिक परेशानी हो गई। तबीयत बिगड़ने पर दादी को कोविड केयर सेंटर सुंदरनगर में दाखिल करवाया गया, जहां 10 दिनों तक उसका उपचार हुआ।

अब वह स्वस्थ होकर घर लौट आई है। दादी ने बताया कि जो सेवा चिकित्सकों और अन्य स्टाफ ने की, उससे यह एहसास ही नहीं हुआ कि वह घर पर नहीं, बल्कि अस्पताल में हैं। कोविड केयर सेंटर के प्रभारी डॉ. जितेंद्र रुड़की ने बताया कि एमसीएच में सरकार, प्रशासन और समाजसेवी संगठनों के सहयोग से उपचार के लिए हर प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया है कि वह कोई भी दिक्कत होने पर चिकित्सक को जरूर दिखाएं और अपना कोरोना टेस्ट भी करवाएं। 

पुलिस वीडियो बनाकर कोरोना के प्रति करेगी जागरूक

ऊना में  फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में काम कर रहे पुलिसकर्मी अब लोगों को जागरूक करने के लिए अपनी अदाकारी का हुनर भी दिखा रहे हैं। जिला प्रशासन ऊना के सहयोग से फर्स्ट बटालियन बनगढ़ के एकलव्य कला मंच से जुड़े पुलिस कर्मियों ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए चार शॉर्ट वीडियो तैयार किए हैं। इन्हें जिला प्रशासन और पुलिस के फेसबुक पेज और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर अपलोड किया जाएगा। 

बनगढ़ बटालियन की कमांडेंट आकृति शर्मा ने बताया कि उनके पास कुछ अच्छे कलाकार हैं। जिला प्रशासन के फंड तथा पुलिस कर्मियों के हुनर का उपयोग करते हुए यह वीडियो बनाए गए हैं। इनके माध्यम से लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर की जमाखोरी न करने, कोविड वैक्सीन लगवाने, शादी और सामाजिक समारोहों में कोविड नियमों की अनुपालना करने के लिए प्रेरित किया गया है।

वीडियो के निर्माण से लगातार जुड़ी रहीं बटालियन में तैनात डीएसपी मीनाक्षी ने कहा कि पुलिस के कलाकारों ने लगभग 20 दिन में कड़ी मेहनत कर कुछ बिंदुओं पर स्क्रिप्ट तैयार की। इसके बाद शूटिंग शुरू हुई। वीडियोग्राफी से पहले सभी कलाकारों और यूनिट के सभी सदस्यों के आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाए गए। बटालियन के आरक्षी अरविंद कौशल ने इन वीडियो के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अरविंद कौशल के साथ-साथ सभी कलाकार इस प्रयास के लिए बधाई के पात्र हैं। 

उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जागरूकता वीडियो के साथ जुड़े फर्स्ट बटालियन बनगढ़ के सभी पुलिस कर्मचारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन वीडियो को जिला प्रशासन, पुलिस के फेसबुक पेज के साथ व्हाट्सएप ग्रुप में सर्कुलेट किया जाएगा, ताकि आम जन भ्रांति से बच सकें और उन्हें सही जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed