{"_id":"60faebf77ca77d22d729e50d","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-23-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में दो कोरोना संक्रमित महिलाओं की मौत, 89 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दो कोरोना संक्रमित महिलाओं की मौत, 89 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस
Fri, 23 Jul 2021 09:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 23 Jul 2021 09:49 PM IST
सार
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 204887 पहुंच गया है। इनमें से 200481 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 893 रह गए हैं। अब तक 3495 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। शिमला में 52 वर्षीय और चंबा में 80 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। उधर प्रदेश के कोरोना के 89 नए मामले आए हैं। मंडी जिले में 21, शिमला 18, चंबा 15, कांगड़ा 15, कुल्लू सात, किन्नौर पांच, ऊना तीन, सोलन दो, बिलासपुर दो और हमीरपुर में एक नया मामला आया है।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 127 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 204887 पहुंच गया है। इनमें से 200481 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 893 रह गए हैं। अब तक 3495 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 15825 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
किस जिले में कितने सक्रिय मामले
बिलासपुर 57
चंबा 249
हमीरपुर 47
कांगड़ा 122
किन्नौर 11
कुल्लू 52
लाहौल-स्पीति 7
मंडी 139
शिमला 149
सिरमौर 5
सोलन 28
ऊना 27