फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 22 february 2022

कोरोना: हिमाचल में आठ संक्रमितों की मौत, 271 नए पॉजिटिव मरीज, जानें सक्रिय केस

Tue, 22 Feb 2022 09:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Feb 2022 09:56 PM IST
सार

हिमाचल में अभी तक 4087 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कुल 27,6904 मरीज ठीक हो चुके हैं। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को कोरोना की जांच के लिए 6135 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 271 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 22 february 2022
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को आठ और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई जबकि 271 नए संक्रमित आए हैं। मंडी जिले के तीन संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।  हमीरपुर, कांगड़ा और सोलन में एक-एक मौत हुई हैं जबकि ऊना में दो संक्रमितों की जान गई है। प्रदेश में अभी तक 4087 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कुल 27,6904 मरीज ठीक हो चुके हैं। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को कोरोना की जांच के लिए 6135 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 271 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 365 ने महामारी को मात दी है। राज्य में अब कोरोना सक्रिय मामले 1528 रह गए हैं।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश भर में किशोरों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने में बिलासपुर जिला अव्वल चल रहा है। इस मामले में किन्नौर सबसे पीछे है। स्वास्थ्य विभाग ने 15 से 18 वर्ष के सभी किशोरों को 30 फरवरी तक कोवक्सीन की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन 20 फरवरी तक 100 फीसदी दूसरी डोज किसी भी जिले में नहीं लग पाई है। बिलासपुर 96 फीसदी के साथ अव्वल और किन्नौर 69 फीसदी के साथ अंतिम स्थान पर है।  खराब मौसम, बर्फबारी भी किन्नौर जिले में कम वैक्सीनेशन का कारण माना जा रहा है। प्रदेश के अन्य जिलों में हमीरपुर 89 फीसदी के साथ दूसरे, ऊना 87.1 फीसदी के साथ तीसरे, कुल्लु 86.2 फीसदी के साथ चौथे, लाहौल-स्पीति 85 फीसदी के साथ पांचवें, कांगड़ा  84.9 फीसदी के साथ छठे, मंडी 84.5 फीसदी के साथ सातवें, सोलन 82 फीसदी के साथ आठवें, सिरमौर 77 फीसदी के साथ 9वें, शिमला 76 फीसदी के साथ दसवें, चंबा 73 फीसदी के सा ग्यारहवें और किन्नौर 69 फीसदी दूसरी डोज के लक्ष्य के साथ बारहवें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed