कोरोना: हिमाचल में दो और संक्रमितों की मौत, 39 विद्यार्थियों समेत 255 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस
हिमाचल प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3639 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 217403 मामले आ चुके हैं। इनमें से 212033 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1715 हो गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 162 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 11002 लोगों के सैंपल लिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इनमें जिला कांगड़ा में 78 वर्षीय बुजुर्ग और इसी जिले के 75 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ा है। वहीं प्रदेश में कोविड-19 के 255 नए मामले आए हैं। मंडी जिले में 66 नए मामले आए हैं। इनमें से अकेले धर्मपुर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्रावास के 39 विद्यार्थियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां अब तक 82 विद्यार्थी व कर्मचारी वायरस की चपेट में आए हैं। वहीं, जिला कांगड़ा में 13 तिब्बती लोगों सहित 69 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं।
प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3639 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 217403 मामले आ चुके हैं। इनमें से 212033 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1715 हो गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 194, चंबा 35, हमीरपुर 403, कांगड़ा 393, किन्नौर नौ , कुल्लू 31, लाहौल-स्पीति 13, मंडी 347, शिमला 184, सिरमौर तीन, सोलन 24 और ऊना में 79 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 162 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 11002 लोगों के सैंपल लिए गए।
11 हजार ऑक्सीजन युक्त बिस्तर तैयार
वहीं, कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर प्रदेश सरकार ने 11 हजार ऑक्सीजन युक्त बिस्तर तैयार कर लिए हैं। इनमें एक हजार 80 आईसीयू बिस्तर शामिल हैं। कोरोना वार्ड में ऑक्सीजन लगाने और उतारने के लिए 1400 स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। ये पीडियाट्रिक्स वार्ड में सेवाएं देंगे। केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को कोरोना तीसरी लहर को लेकर अलर्ट किया गया है। इसको लेकर सरकार लगातार उपायुक्तों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से वर्चुअल बैठकें कर रही है। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह भी लगातार अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि हिमाचल में कोरोना वैरियंट का ज्यादा असर नहीं है। हिमाचल में 18 साल से ऊपर के उम्र के लोगों को वैक्सीन लग गई है। संभावित तीसरी लहर के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। तीसरी लहर के चलते विभाग 60 हजार मरीज आने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।