फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 17 june

हिमाचल में नौ और कोरोना संक्रमितों की मौत, 260 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस

Thu, 17 Jun 2021 09:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Jun 2021 09:28 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 199699 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 192841 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 3430 रह गए हैं। 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 17 june
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को नौ और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में चार, मंडी दो, जबकि चंबा, ऊना और हमीरपुर में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश में 260 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें से कांगड़ा जिले में 61, मंडी 59, चंबा 34, शिमला 22, सिरमौर 19, सोलन 16, हमीरपुर 15, ऊना 11, बिलासपुर 10, लाहौल-स्पीति छह, किन्नौर पांच और कुल्लू में दो नए मामले आए हैं।

विज्ञापन


बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 585 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 199699 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 192841 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 3430 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3408 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 23798 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश के सभी जिलों में सक्रिय मामले एक हजार से नीचे आए गए हैं। 
विज्ञापन


किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा         804
शिमला        381
सोलन         231
मंडी           402
चंबा            372
सिरमौर       246
ऊना           287
बिलासपुर    104
हमीरपुर       275
कुल्लू          175
किन्नौर        108
लाहौल-स्पीति 45

96.42 फीसदी पहुंचा रिकवरी रेट, मृत्यु दर 1.70 फीसदी 
प्रदेश के अस्पतालों में कोरोना का कोई गंभीर मामला नहीं है। छह मेडिकल कॉलेजों ने सरकार को यह रिपोर्ट सौंपी है। कोरोना से जिन लोगों की मौत हो रही है, वे गंभीर अवस्था में अस्पताल लाए जा रहे हैं। अब जिन अस्पतालों को कोविड के इलाज के लिए आरक्षित रखा है, धीरे-धीरे उन्हें डिनोटिफाई किया जाएगा। रिकवरी रेट पहले जहां 82 से 85 फीसदी था, वह अब 96.42 फीसदी हो गया है। मृत्यु दर भी 1.70 फीसदी है। संक्रमण दर 2.50 फीसदी है।  स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि अस्पतालों में कोरोना का गंभीर मामला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed