{"_id":"60f05e328ebc3ec20967c8a2","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-15-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत, 144 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत, 144 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस
Thu, 15 Jul 2021 09:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 15 Jul 2021 09:41 PM IST
सार
प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 204098 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 199444 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले 1150 हैं। प्रदेश में अब तक 3486 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में गुरुवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। सोलन में 54 वर्षीय व्यक्ति और मंडी 46 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश में कोरोना के 144 नए मामले आए हैं। बीते दिन बुधवार को प्रदेश में 78 नए मामले आए थे। प्रतिदिन मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है। गुरुवार को जिला चंबा में 34, मंडी 33, शिमला 24, कांगड़ा 17, हमीरपुर 10, ऊना 7, कुल्लू और बिलासपुर 6-6, सोलन चार, किन्नौर 2 और लाहौल स्पीति में 1 नया मामला आया है।
विज्ञापन
वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 174 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 204098 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 199444 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले 1150 हैं। प्रदेश में अब तक 3486 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 13444 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
22 जुलाई तक लगेगी 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन
45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों, स्वास्थ्य देखभाल कार्यकताओं, फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और सभी प्राथमिकता समूहों को कोविशील्ड की प्रथम व द्वितीय खुराक अब 22 जुलाई, 2021 तक दी जा सकेगी।
विज्ञापन
किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा 164
शिमला 169
सोलन 121
मंडी 176
चंबा 250
सिरमौर 11
ऊना 47
बिलासपुर 70
हमीरपुर 60
कुल्लू 52
किन्नौर 22
लाहौल-स्पीति 8