हिमाचल में कोरोना: 85 एनआईटी के 85 विद्यार्थियों समेत 1475 की रिपोर्ट पॉजिटिव,एचआरटीसी के 12 चालक-परिचालक भी संक्रमित
हिमाचल प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 5476 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 3867 पहुंच गया है। वहीं 24 घंटों के दौरान 258 मरीज ठीक हुए और कोरोना की जांच के लिए 14912 लोगों के सैंपल लिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुल्लू के आनी उपमंडल में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के सात चालक और पांच परिचालकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को आइसोलेट किया गया है।चालकों-परिचालकों के एक साथ कोरोना पॉजिटिव आने से मंगलवार को कई रूटों पर बस सेवाएं बाधित रहीं। अड्डा इंचार्ज रमेश गुप्ता ने बताया कि कुछ रूटों को मर्ज कर बसें भेजी गई हैं जबकि रामपुर हेडक्वार्टर से अतिरिक्त चालक और परिचालक मांगे गए हैं। बीएमओ डॉ. भागवत मेहता ने बताया कि आनी बस अड्डे में 42 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट लिए गए थे, जिनमें से 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, डीसी चंबा के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
कहां कितने नए मामले
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 325, हमीरपुर 270, सोलन 242 , शिमला 153 , मंडी 126 , ऊना 117, बिलासपुर 73, चंबा 21 , किन्नौर 12, लाहौल-स्पीति 2 और सिरमौर में 45 नए मामले आए हैं।