फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 11 january 2022

हिमाचल में कोरोना: 85 एनआईटी के 85 विद्यार्थियों समेत 1475 की रिपोर्ट पॉजिटिव,एचआरटीसी के 12 चालक-परिचालक भी संक्रमित

Tue, 11 Jan 2022 09:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Jan 2022 09:54 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 5476 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 3867 पहुंच गया है। वहीं 24 घंटों के दौरान 258 मरीज ठीक हुए और कोरोना की जांच के लिए 14912 लोगों के सैंपल लिए गए। 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 11 january 2022
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश में एचआरटीसी के 12 चालक-परिचालकों समेत 1475 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। हालांकि, राहत की बात है कि आज किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है।  सोमवार को 1123 मामले आए थे। एनआईटी हमीरपुर में में लगातार छठे दिन कोरोना का विस्फोट हुआ है। यहां 85 विद्यार्थियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। होस्टल मेस के कर्मचारियों के संक्रमित निकलने के बाद हॉस्टल में रह रहे विद्यार्थियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ रही है। प्रदेश में अब कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 5476 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 3867 पहुंच गया है। वहीं 24 घंटों के दौरान 258 मरीज ठीक हुए और कोरोना की जांच के लिए 14912 लोगों के सैंपल लिए गए। उधर, प्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट में कमी आई है। 31 दिसंबर तक राज्य में रिकवरी रेट 98.84 फीसदी था, जो अब 96.53 फीसदी पहुंच गया है। इसमें 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। हिमाचल में कोरोना की दूसरी लहर ने जब कहर मचाया था तो उस समय भी रिकवरी रेट 80 फीसदी पहुंच गया था। 
विज्ञापन


कुल्लू के आनी उपमंडल में  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के सात चालक और पांच परिचालकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को आइसोलेट किया गया है।चालकों-परिचालकों के एक साथ कोरोना पॉजिटिव आने से मंगलवार को कई रूटों पर बस सेवाएं बाधित रहीं। अड्डा इंचार्ज रमेश गुप्ता ने बताया कि कुछ रूटों को मर्ज कर बसें भेजी गई हैं जबकि रामपुर हेडक्वार्टर से अतिरिक्त चालक और परिचालक मांगे गए हैं। बीएमओ डॉ. भागवत मेहता ने बताया कि आनी बस अड्डे में 42 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट लिए गए थे, जिनमें से 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, डीसी चंबा के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


कहां कितने नए मामले
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 325, हमीरपुर 270, सोलन 242 , शिमला 153 , मंडी 126 , ऊना 117, बिलासपुर 73, चंबा 21 , किन्नौर 12, लाहौल-स्पीति 2 और  सिरमौर में 45 नए मामले आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed