कोरोना: हिमाचल में छह संक्रमितों की मौत, 145 नए पॉजिटिव मरीज, जानें सक्रिय केस
प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3612 पहुंच गया है। वहीं, अब तक कोरोना के 215235 मामले आ चुके हैं। इनमें से 209887 ठीक हो चुके हैं। कोरोना स क्रिय मामले 1719 हो गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 139 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 9834 लोगों के सैंपल लिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को छह और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इनमें बिलासपुर जिले में 58 वर्षीय महिला, कांगड़ा में 75 वर्षीय महिला, मंडी में 82 वर्षीय महिला व 90 वर्षीय बुजर्ग, शिमला में 76 वर्षीय बुजुर्ग और 60 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश में कोरोना के 145 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3612 पहुंच गया है। वहीं, अब तक कोरोना के 215235 मामले आ चुके हैं। इनमें से 209887 ठीक हो चुके हैं। कोरोना स क्रिय मामले 1719 हो गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 146, चंबा 89, हमीरपुर 237, कांगड़ा 400, किन्नौर 32, कुल्लू 63, लाहौल-स्पीति 33, मंडी 323, शिमला 268, सिरमौर सात, सोलन 66 और ऊना में 55 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 139 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 9834 लोगों के सैंपल लिए गए।
ये भी पढ़ें: हिमाचल: चंबा जिले में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.6 रही तीव्रता
कोविड केयर सेंटरों के 346 में से 332 बेड खाली
उधर, चंबा जिले में बनाए गए विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में 332 बेड खाली पड़े हैं, जबकि 14 बेड पर ही कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि जिले में संचालित विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में 346 बेड की सुविधा है। मौजूदा समय में जिले में 74 कोरोना मरीज हैं। इनमें से 60 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं जबकि, 14 मरीजों को उपचार के लिए विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में भर्ती किया गया है। इनमें कोविड अस्पताल चंबा में 12 मरीज भर्ती हैं जबकि, एक मरीज डीसीसीसी तीसा और एक डीसीएचसी सुरंगानी में भर्ती किया गया है। इसके अलावा कोविड केयर सेंटरों में सभी बेड खाली पड़े हैं। गौरतलब है कि जिले में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। रोजाना आठ से 10लोग ही संक्रमित पाए जा रहे हैं। जबकि, इतनी ही संख्या में रोजाना मरीज ठीक भी हो रहे हैं। यह जिला चंबा के लिए राहत की बात है। वहीं, कोरोना की तीसरी लहर संभावित है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोविड केयर सेंटरों में 346 बेडों की सुविधा की गई है।