{"_id":"60c0dc80ef0399742d66619c","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-09-june-active-cases-decreased","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 15 कोरोना संक्रमितों की मौत, 563 नए पॉजिटिव, 6682 रह गए सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 15 कोरोना संक्रमितों की मौत, 563 नए पॉजिटिव, 6682 रह गए सक्रिय केस
Wed, 09 Jun 2021 08:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Jun 2021 08:56 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में 839 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 196905 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 186872 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 3327 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक )
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को और 15 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में चार, मंडी चार, चंबा तीन, सोलन दो, सिरमौर और हमीरपुर में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। उधर, प्रदेश में 563 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। मंडी जिले में सबसे ज्यादा 100, कांगड़ा 80, चंबा 89, शिमला 54, हमीरपुर 52, बिलासपुर 42, सोलन 39, ऊना 37, सिरमौर 28, कुल्लू 25, किन्नौर 13 और लाहौल-स्पीति में चार नए मामले आए हैं।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 839 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 196905 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 186872 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 6682 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3327 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 22047 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश के 11 जिलों में सक्रिय मामले एक हजार से नीचे आए गए हैं। कांगड़ा ही अब एक हजार से अधिक सक्रिय केस है।
विज्ञापन
किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा 1466
शिमला 790
सोलन 472
मंडी 955
चंबा 713
सिरमौर 362
ऊना 516
बिलासपुर 217
हमीरपुर 557
कुल्लू 359
किन्नौर 194
लाहौल-स्पीति 81