{"_id":"60e727198ebc3ebf22589fe4","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-08-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: हिमाचल में 136 दिनों बाद कोरोना से कोई मौत नहीं, 125 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: हिमाचल में 136 दिनों बाद कोरोना से कोई मौत नहीं, 125 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस
Thu, 08 Jul 2021 10:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:02 PM IST
सार
अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 203245 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 198441 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले 1338 हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के लिए गुरुवार को राहत की खबर आई। प्रदेश में करीब 136 दिनों बाद किसी कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत नहीं हुई है। इससे पहले 21 फरवरी 2021 को कोरोना से एक मौत हुई थी और इसके बाद आंकड़ा बढ़ता गया। लेकिन गुरुवार को कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
उधर, प्रदेश में कोरोना के 125 नए मामले आए हैं। शिमला 24, चंबा 23, सोलन 19, कांगड़ा 15, मंडी 15, बिलासपुर 12, हमीरपुर सात, किन्नौर तीन, कुल्लू दो, लाहौल-स्पीति दो, ऊना दो और सिरमौर में एक नया मामला आया है।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 159 मरीज ठीक हुए हैं। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 203245 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 198441 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले 1338 हैं। प्रदेश में अब तक 3470 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 15116 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
किस जिले मे कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा 168
शिमला 203
सोलन 109
मंडी 137
चंबा 255
सिरमौर 26
ऊना 84
बिलासपुर 111
हमीरपुर 96
कुल्लू 55
किन्नौर 39
लाहौल-स्पीति 24