फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 06 june, active cases decreased

हिमाचल में 60 दिनों बाद 422 कोरोना पॉजिटिव, 22 संक्रमितों की मौत, 11 जिलों में सक्रिय केस हजार से कम

Sun, 06 Jun 2021 09:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 06 Jun 2021 09:58 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 195099 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 183434  संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 8361 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3281 संक्रमितों की मौत हुई है।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 06 june, active cases decreased
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नए कोरोना मामलों में भारी कमी दर्ज की गई है जोकि बड़ी राहत की बात है। रविवार को प्रदेश में 60 दिनों बाद कोरोना के एक दिन में 422 नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 74, मंडी 46, चंबा 58, शिमला 62 37, सिरमौर  37, ऊना 36, हमीरपुर 30, सोलन 44, बिलासपुर 17, कुल्लू नौ, लाहौल-स्पीति सात और किन्नौर में दो नए मामले आए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले सात अप्रैल को एक दिन में 514 पॉजिटिव आए थे और इसके बाद मामले लगातार बढ़ते गए। अब नए मामलों की संख्या 500 से कम आई है। उधर, प्रदेश में 22 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। शिमला जिले में शिमला छह, कांगड़ा चार, सोलन चार, मंडी चार, सिरमौर दो, कुल्लू और चंबा में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा। आईजीएमसी में 11 दिन के कोरोना पॉजिटिव शिशु की भी मौत हो गई है। 
विज्ञापन


11 जिलों में सक्रिय केस एक हजार से नीचे
बीते 24 घंटों के दौरान 1459 लोगों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 195099 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 183434  संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 8361 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3281 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 11844 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश के 10 जिलों में सक्रिय मामले एक हजार से नीचे आए गए हैं। कांगड़ा ही अब एक हजार से अधिक सक्रिय केस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा        1983
शिमला         915
सोलन         730
मंडी            850
चंबा            832
सिरमौर       604
ऊना           656
बिलासपुर     351 
हमीरपुर       676
कुल्लू           424
किन्नौर         251
लाहौल-स्पीति 89

टेस्टिंग के लिए जा रहे डॉक्टर से दुर्व्यवहार का आरोप

कोविड ड्यूटी के दौरान टेस्टिंग के लिए टीम के साथ जा रहे डॉक्टर के साथ एक ठेकेदार द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना स्वास्थ्य खंड पधर में तैनात राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुशील ठाकुर के साथ हुई। उन्होंने इस बारे में ई-समाधान में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है। डॉ. सुशील ने कहा कि टीम ग्राम पंचायत नेर घरवासड़ा जा रही थी। घटासनी के पास पैच वर्क और टारिंग के कार्य के चलते यातायात बंद था। आधा घंटा इंतजार करने के उन्होंने सैंपलिंग का हवाला देते हुए ठेकेदार से यातायात खोलने का आह्वान किया। इस पर वह बिगड़ते हुए हाथापाई  व गाली गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गया। करीब एक घंटे बाद यातायात को बहाल किया गया।

तय स्थान पर एक घंटा देरी से पहुंचने पर टीम ने 657 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जबकि अधिकांश लोग घरों को लौट गए थे। हिमाचल डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कपिल शर्मा ने कहा कि 24 घंटों के भीतर कार्रवाई न हुई तो कड़े फैसले लेने पर बाध्य होना पड़ेगा। बीएमओ पधर डॉ. विनय शर्मा ने कहा कि शिकायत मिली है। सोमवार को एसडीएम पधर से चर्चा की जाएगी। एसडीएम शिव मोहन सैनी ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है। ठेकेदार अविकल शर्मा का कहना है कि टीम टेस्टिंग के लिए जा रही थी, उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी। डॉक्टर से दुर्व्यवहार के आरोपों को उन्होंने बेबुनियाद बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed