फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 05 november

कोरोना: हिमाचल में 93 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, सक्रिय मामले 1498

Fri, 05 Nov 2021 08:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Nov 2021 08:00 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3751 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 224716 मामले आ चुके हैं। इनमें से 219450 ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 245 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 3284 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 05 november
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को 93 और लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि राहत की बात ये है कि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।  प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3751 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 224716 मामले आ चुके हैं। इनमें से 219450 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1498 रह गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 138, चंबा 22, हमीरपुर 271, कांगड़ा 581, किन्नौर आठ, कुल्लू 33, लाहौल-स्पीति एक, मंडी 131, शिमला 97, सिरमौर दो, सोलन 25 और ऊना में 189 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 245 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 3284 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन


कोरोना के चलते इस बार भी सूक्ष्म स्तर पर होगा लवी मेला
उधर, कोरोना के कारण लवी मेला इस बार सूक्ष्म तरीके से होगा। मेले में केवल किन्नौर और बुशहर के लोकल उत्पादों की बिक्री हो पाएगी। मेले में इस बार भी केवल औपचारिकताएं ही पूरी की जाएंगी। 11 से 14 नवंबर तक चलने वाले मेले में किन्नौरी और बुशहरी उत्पाद की ही मार्केट सजेगी। बाहरी राज्यों से कारोबारी मेला स्थल पर नहीं आ सकेंगे।  जल्द ही एसडीएम रामपुर की अध्यक्षता में बैठक होगी। हालांकि इस बार भी मेले के शुभारंभ और समापन को लेकर कोई कार्यक्रम नहीं रहेगा। बीते वर्ष भी कम समय की मंजूरी मिलने के कारण अधिकतर व्यापारियों ने मेले में आने से मनाही कर दी थी। एसडीएम रामपुर यादविंद्र पॉल ने कहा कि इस वर्ष भी लवी मेला सूक्ष्म स्तर पर होगा। मेले को लेकर जल्द ही बैठक की जाएगी। 
विज्ञापन


हर साल मेले में होता है करोड़ों का कारोबार
सैकड़ों वर्षों का इतिहास समेटे रामपुर के अंतरराष्ट्रीय लवी में हर वर्ष करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। इस मेले में प्रदेश के साथ साथ बाहरी राज्यों से भी व्यापारी पहुंचते हैं। हिमाचल के पहाड़ी जिलों किन्नौर, शिमला, मंडी और कुल्लू जिले के हजारों लोग इस मेले से गर्म और ऊनी उत्पाद की खरीदारी करते हैं, ताकि सर्दियों का मौसम आसानी से गुजारा जा सके। कोरोना संक्रमण के अस्तित्व में आने के बाद इस अंतर्राष्ट्रीय मेले पर ग्रहण लग गया है और करोड़ों का कारोबार नहीं हो पा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed