फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 01 november, student tested positive

कोरोना: हिमाचल में चार संक्रमितों की मौत, 132 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस

Mon, 01 Nov 2021 08:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Nov 2021 08:44 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3741 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 224251 मामले आ चुके हैं। इनमें से 218628 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1865 हो गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 218 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 5447 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 01 november, student tested positive
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को चार और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इनमें कांगड़ा में 35 वर्षीय व्यक्ति, 82 वर्षीय बुजुर्ग, मंडी में 70 वर्षीय बुजुर्ग व 62 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में 132 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिलासपुर में छह विद्यार्थियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, प्रदेश के चंबा जिले में कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य समय से पूर्व हासिल करने वाली प्रथम पंचायत को दस लाख रुपये अतिरिक्त विकासात्मक ग्रांट दी जाएगी। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली पंचायतों को पांच लाख और ढाई लाख की ग्रांट दी जाएगी। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान की समीक्षा के लिए एसडीएम और खंड स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान उपायुक्त डीसी राणा ने इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि जिला में प्रतिदिन  6800 लोगों को वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य खंड भरमौर के तहत प्रतिदिन 500, चूड़ी के तहत 1200, किहार के तहत 1300, पांगी में 100, पुखरी के तहत 900, समोट के तहत 1530 जबकि स्वास्थ्य खंड तीसा के तहत 1270 लोगों को प्रतिदिन कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन


कहां कितने कोरोना सक्रिय मामले
प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3741 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 224251 मामले आ चुके हैं। इनमें से 218628 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1865 हो गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 176, चंबा 23, हमीरपुर 352, कांगड़ा 776, किन्नौर पांच, कुल्लू 36, लाहौल-स्पीति शून्य, मंडी 166, शिमला 108, सिरमौर शून्य, सोलन 30 और ऊना में 192 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 218 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 5447 लोगों के सैंपल लिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed