{"_id":"63481612a1e3815cb549715d","slug":"himachal-cooperative-bank-released-the-first-installment-of-arrears-of-revised-pay-scale","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: हिमाचल सहकारी बैंक ने जारी की संशोधित वेतनमान के एरियर की पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: हिमाचल सहकारी बैंक ने जारी की संशोधित वेतनमान के एरियर की पहली किस्त
Thu, 13 Oct 2022 09:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Oct 2022 09:57 PM IST
सार
प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने अपने 1,800 अधिकारियों और कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान के एरियर की पहली किस्त जारी कर दी है।
विज्ञापन
कर्मचारी यूनियन ने बैंक अध्यक्ष का जताया आभार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने अपने 1,800 अधिकारियों और कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान के एरियर की पहली किस्त जारी कर दी है। बैंक प्रबंधन ने कुल एरियर का 40 फीसदी पहली किस्त के तौर पर जारी किया है। इसके अलावा दिवाली के उपलक्ष्य में बैंक प्रबंधन ने एक माह का अतिरिक्त वेतन बोनस के तौर पर भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
एरियर और बोनस देने पर गुरुवार दोपहर बाद बैंक की कर्मचारी यूनियन ने महासचिव अनिल चौहान की अगुवाई में बैंक के अध्यक्ष खुशीराम बालनाटाह से मुलाकात कर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के नेतृत्व में बैंक ने पहली बार 121 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। इस अवसर पर यूनियन के उप महासचिव वरुण भारद्वाज, कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर ठाकुर, सदस्य प्रणव शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन