फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal consumers will get half a kg more rice in the rashan depot

हिमाचल के उपभोक्ताओं को डिपो में आधा किलो ज्यादा मिलेगा चावल

Mon, 02 Nov 2020 05:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Nov 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Himachal consumers will get half a kg more rice in the rashan depot
चावल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को इस महीने राशन डिपो में आधा किलो ज्यादा चावल मिलेगा। अभी तक उपभोक्ताओं को प्रति राशनकार्ड पर 5 किलोग्राम चावल मिलता है। इस महीने साढ़े 5 किलो की अलॉटमेंट की गई है। हिमाचल में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को इसका फायदा होगा। आटा पहले की तरह ही लोगों को 12 किलो मिलेगा।

विज्ञापन


दिवाली के चलते सरकार ने पहले से 100 ग्राम अतिरिक्त प्रतिव्यक्ति चीनी देने का भी फैसला लिया है। केंद्र सरकार हिमाचल के उपभोक्ताओं को गेहूं और चावल उपलब्ध कराती है, जबकि 3 किलो दाल, चीनी, 2 लीटर तेल और नमक प्रदेश सरकार राशनकार्ड उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर उपलब्ध कराती है। हिमाचल में काफी समय से लोगों को 5 किलो चावल और 12 किलो आटा दिया जा रहा था। इसी महीने चावल में बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed