21 दिनों में 7730 बूथ कमेटियां गठित करेगी हिमाचल कांग्रेस, बैठक में फैसला
प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने पदाधिकारियों से कहा कि बूथ स्तर कमेटियों बनने के बाद वह स्वयं सभी बूथों का दौरा करेंगे। सबसे सीधा संवाद रखेंगे। राठौर ने पदाधिकारियों से कहा कि इस कार्य के लिए वह जिला व ब्लॉक स्तर पर एक-एक पार्टी महासचिव का चयन करें, जो उन्हें इस कार्य में सहयोग करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस 21 दिनों के भीतर 7730 बूथ कमेटियां गठित करेगी। बूथ स्तर पर कमेटियों में 5 से 12 नए कार्यकर्ता शामिल किए जाएंगे। इन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी परिचय पत्र भी जारी करेगी। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस की बूथ स्तर पर कार्यकर्ता कमेटियों की देखरेख व कार्य आवंटन के लिए गठित पार्टी महासचिव एवं सचिवों के साथ बैठक की। कहा कि सभी जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की सहमति के बाद तालमेल से बूथ कमेटियों का गठन किया जाना चाहिए। इनमें उन नए कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाना चाहिए, जो संगठन के प्रति समर्पित हों।
ये भी पढ़ें: सीएम जयराम ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की भेंट, पर्यटन के लिए एडीबी परियोजना को पुनर्जीवित करने की मांग रखी
राठौर ने पदाधिकारियों से कहा कि बूथ स्तर कमेटियों बनने के बाद वह स्वयं सभी बूथों का दौरा करेंगे। सबसे सीधा संवाद रखेंगे। राठौर ने पदाधिकारियों से कहा कि इस कार्य के लिए वह जिला व ब्लॉक स्तर पर एक-एक पार्टी महासचिव का चयन करें, जो उन्हें इस कार्य में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा कर इन कमेटियों का गठन तय सीमा में पूरा कर उन्हें अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। बैठक में कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, चेत राम ठाकुर, केवल पठानिया, कांग्रेस सचिव केशव नाइक, नवनीत शर्मा, कमल पठानिया और हरिकृष्ण हिमराल मौजूद रहे।